रमजान का महीना इस्लाम में बड़ा ही पावन माना जाता है। रमजान के महीना के दौरान रोजे रखने का बहुत अधिक महत्व होता है। रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं, कुरान पढ़ते हैं और रात में एक विशेष नमाज भी अदा करते हैं। इस साल इस्लामिक धर्म के अनुसार 23 और 24 अप्रैल को रमजान या रमदान है। मुस्लिम धर्म के लोग रमजान के दौरान रखे गए रोजे में पानी की एक बूंद भी नहीं पीते हैं। इस्लामिक धर्म के अनुसार 7 साल की उम्र के बाद व्यक्ति रोजे रख सकता है। इस्लामिक धर्म के अनुसार रोजे रखने से अल्लाह खुश होते हैं और सभी दुआओं को कुबूल करते हैं। इस साल कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से लोग दुआ करने मस्जिद नहीं जा पाएंगें, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज और फोटोज भेजकर मुबारकबाद तो जरूर दे सकते हैं-

1. फूलों को बहार मुबारक,
किसानों को खलिहान मुबारक,
परिंदों को उड़ान मुबारक,
चांद को सितारे मुबाक
आपको रमजान मुबारक

2. चांद सूरज और तारे
कहने आए हैं तुमको सारे
रमज़ान में रोजे की मांगो दुआ
और समझो हर सपना पूरा हुआ
रमज़ान मुबारक

3. कायम रहे खुदा पे वो ईमान मुबारक
ईमान मुकम्मल हो ये अरमान मुबारक
दिल-जिस्म-रूह पाक रहे दौर-ए-इबादत
अल्लाह के बंदों को पहला रोजा मुबारक

4. बे-जुबान को जब वो जुबान देता है
परहें को फिर वो कुरान देता है
बक्शने पर आए जब उम्मत के गुनाहोंं को
तोहफे में गुनहगारों को रमज़ान देता है
रमज़ान मुबारक

5. मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी
खुशियों से भरी रहे आपको यह जिंदगी
गम का साया कभी आप पर न आए
दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं
रमजान मुबारक

6. जिक्र से दिल को आबाद करना,
गुनाहों से खुद को पाक करना
हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि
रमजान के महीने में हमें भी
खुद की दुआवों में याद रखना
रमजान मुबारक

7. रमजान का चांद देखा,
रोजे की दुआ मांगी,
रोशन सितारा देखा,
आप की खैरियत की दुआ मांगी,
रामादान मुबारक

 

 

Live Blog

Highlights

    15:01 (IST)25 Apr 2020
    गाड़ियों की आवाजाही पर लगी है रोक

    रमजान अवधि में अनावश्यक रूप में दो पहिया या चार पहिया वाहनों के उपयोग पर रोक होगी। विशेष परिस्थिति मे शारीरिक दूरी पालन करते हुए दो पहिया पर एक व्यक्ति और चार पहिया पर चालक सहित दो व्यक्ति जिसमें चालक के पीछे वाली सीट पर एक व्यक्ति बैठेंगे। इसका हर हाल में पालन करना होगा।

    14:31 (IST)25 Apr 2020
    आज है पहला रोजा

    बीते कल शाम में चांद दिखने के साथ ही रमज़ान का ऐलान हो गया है। दिल्ली समेत पूरे देश में रमज़ान का मुकद्दस महीना आज से शुरू हो गया। उलेमा ने कोरोनावायरस को देखते हुए मुस्लिम समुदाय से घरों में ही इबादत करने की अपील की है।

    14:00 (IST)25 Apr 2020
    ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल

    ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,

    अभी काफी कर्ज चुकाना है,

    अल्लाह को करना है राजी और गुनाहों को मिटाना है, 

    ख्वाबों को लिखना है और रब को मनाना है। 

    रमजान मुबारक

    13:30 (IST)25 Apr 2020
    आप सभी को रमजान मुबारक

    होठों पे ना कभी कोई शिकवा चाहिए,

    बस निगाह-ए-करम और दुआ चाहिए,

    चांद तारों की तमन्ना नहीं मुझको,

    आप रहें सलामत खुदा से यही खैरात चाहिए!

    रमजान मुबारक…

    13:00 (IST)25 Apr 2020
    ये सुबह जितनी खूबसूरत है

    ये सुबह जितनी खूबसूरत है,

    उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो,

    जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं,

    उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों

    12:37 (IST)25 Apr 2020
    इन बातों का रखें ध्यान

    1. रोजा रखकर घर पर ही रहें

    2. सामूहिक इफ्तार पार्टी से परहेज करें

    3. मस्जिद नहीं घर पर पड़े नमाज

    4. कसरत से कुरआन की तिलावत करें

    5. इबादत के समय सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान

    6. रोजा घर पर ही खोलें

    12:11 (IST)25 Apr 2020
    मुसलमानों के लिए खास है रमजान

    साल के बारह महीनों में रमजान का महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है। यह महीना संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत का महीना माना जाता है जिसमें हर आदमी अपनी रूह को पवित्र करने के साथ अपनी दुनियादारी की हर हरकत को पूरी तत्परता के साथ वश में रखते हुए केवल अल्लाह की इबादत में समर्पित हो जाता है।

    11:47 (IST)25 Apr 2020
    ना रहेगा ये सदा

    ना रहेगा ये सदा, कुछ ही दिन का मेहमान है

    रहमत से भर लो झोलियां, गुजर रहा माह-ए-रमजान है

    रमजान मुबारक!

    11:21 (IST)25 Apr 2020
    अजान पर नहीं है प्रतिबंध

    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्पष्ट किया कि अज़ान पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सिसोदिया ने ट्वीट किया, "लॉकडाउन के दौरान मस्जिदों में या किसी अन्य धार्मिक स्थान पर लोगों के एकत्र होने पर पूर्ण प्रतिबंध है।"

    10:57 (IST)25 Apr 2020
    Ramzan 2020: Quotes and Messages

    सुनो फिर रमजान आ गया है,

    खुदा की रहमतें और बरकतें लेकर।

    रमजान मुबारक

    10:35 (IST)25 Apr 2020
    रमज़ान का महीना होता है सबसे पाक

    रमज़ान मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीना होता है। समुदाय के सदस्य पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं।

    10:10 (IST)25 Apr 2020
    ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल

    ऐ माह-ए-रमजान आहिस्ता चल,

    अभी काफी कर्ज चुकाना है,

    अल्लाह को करना है राजी और गुनाहों को मिटाना है,

    ख्वाबों को लिखना है और रब को मनाना है।

    रमजान मुबारक

    09:41 (IST)25 Apr 2020
    अल्लाह सब पे अपना फजल कायम करे

    आपको हजारों खुशियां नसीब हो,

    और आपकी तमाम इबादत मकबूल हो-

    मंजूर हो,

    अल्लाह हम सब पे अपना फजल कायम करे।

    Happy Ramadan 2020

    09:15 (IST)25 Apr 2020
    Ramzan 2020: मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी

    मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,

    खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी,

    गम का साया कभी आप पर ना आए,

    दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं रमजान मुबारक!

    09:02 (IST)25 Apr 2020
    सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल...

    सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,

    दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,

    चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,

    इसी उम्मीद के साथ आपको मुबारक हो रमजान।

    08:45 (IST)25 Apr 2020
    चांद सूरज और ये तारे...

    चांद सूरज और ये तारे,

    कहने आए हैं तुमको सारे रमजान में,

    रोजे की मांगो दुआ,

    और समझो हर सपना है पूरा हुआ।

    08:33 (IST)25 Apr 2020
    इख्तियार-ए-तरन्नुम सी तबस्सुम की

    अर्ज किया है,

    इख्तियार-ए-तरन्नुम सी तबस्सुम की,

    रोशनी को जला देना,

    वाह वाह वाह!

    मैं सोने लगा हूं,

    याद से इफ्तारी के वक्त जगा देना

    08:15 (IST)25 Apr 2020
    ए चांद, तू उनको मेरा पैगाम कह देना

    ए चांद, तू उनको मेरा पैगाम कह देना,

    खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,

    जब वो देखे तुझे बाहर आकर,

    उनको मेरी तरफ से रमजान मुबारक कह देना।

    08:00 (IST)25 Apr 2020
    आज के दिन क्या घटा छाई है

    आज के दिन क्या घटा छाई है,

    चारों ओर खुशियों की फिजा छाई है,

    हर कोई कर रहा है सजदा खुदा को,

    तुम भी कर लो रमजान का महीना है।

    07:45 (IST)25 Apr 2020
    Ramzan 2020: आसमान पे नया चांद है आया

    आसमान पे नया चांद है आया,

    सारा आलम खुशी से जगमगाया,

    हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी,

    सज रही हैं दुआओं की सवारी,

    पूरे हो आपके हर दिल के अरमान,

    मुबारक हो प्यारा रमजान!

    07:30 (IST)25 Apr 2020
    रमजान लेकर आया है

    रमजान लेकर आया है

    दुआओं की झोली में,

    खुदा के अल्फाज।

    दिल से अल्लाह को याद करो

    और पढ़ते रहिए नमाज

    07:15 (IST)25 Apr 2020
    Ramzan 2020: Quotes, Wishes and Messages

    ना रहेगा ये सदा, कुछ ही दिन का मेहमान है, 

    रहमत से भर लो झोलियां, गुजर रहा माह-ए-रमजान है, 

    रमजान मुबारक !!!