Happy Ram Navami 2024 Hindi Wishes Images, HD Images, Quotes, Status: आज रामनवमी है जिसे हिन्दुओं का पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन ही भगवान राम ने जन्म लिया था। इस त्योहार को पूरे देश में बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है। आज पूरे देश के साधक भगवान राम के साथ माता सीता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। अयोध्या में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके साथ ही रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक किया जाएगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आज राम नवमी का मध्याह्न मुहूर्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। राम नवमी के मौके पर राम भक्त सुबह सवेरे उठकर स्नान करेंगे और भगवान श्री राम की पूजा करेंगे। इस दिन पूजा की खास तैयारियां की जाती है। भक्त राम नवमी के दिन भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित करते हैं। भगवान राम को पीले फूलों की माला पहनाते हैं और उनके पास देसी घी का दीया भी जलाते हैं।
आज के दिन राम के भक्त वैदिक मंत्रों और रामायण का पाठ करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। रामनवमी के दिन कन्या पूजा का भी विशेष महत्व हैं। आज महानवमी के साथ चैत्र नवरात्रि की समाप्ति भी हो जाएगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का आज समापन हो जाएगा और पारण के समय के मुताबिक व्रत को खोलेंगे। आप भी रामनवमी के दिन दोस्तों,साथियों और परिवार के लोगों को बधाई देना चाहते हैं तो इन भक्ति से पूर्ण मैसेज को दोस्तों, साथियों और रिश्तेदारों के भेज सकते हैं।
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
हैप्पी राम नवमी।
गुणवान तुम बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार को,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा —
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं–
क्रोध को जिसने जीता है,
जिनकी भार्या सीता है जो भरत,
शत्रुघन, लक्ष्मण के हैं भ्राता जिनके चरणों में हैं हनुमान लला,
वो पुरुषोतम राम हैं ऐसे मर्यादा पुरुषोतम राम को कोटि-कोटि प्रणाम है —
राम नवमी की हार्दिक बधाई–