Happy Ram Navami 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Photos: राम नवमी हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्व का त्योहार है। यह हिंदू चंद्र कैलेंडर के पहले महीने, चैत्र महीने के नौवें दिन मनाया जाता है। यह वसंत नवरात्रि या चैत्र नवरात्रि के वसंत त्योहार का प्रतीक है, जो उगादि से शुरू होता है। इस दिन कई लोग होमा का आयोजन करते हैं और चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के उत्सव का समापन करते हैं, जिसके कारण इस त्योहार को राम नवमी या राम नवरात्रि के रूप में जाना जाता है। इस साल राम नवमी 2 अप्रैल को मनाया
जाएगा। इस खास त्योहार के मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोट्स और मैसेज भेजकर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे सकते हैं।
1. सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
राम नवमी की हार्दिक बधाई
2. राम नवमी के दिन राम ने अवतार लिया था,
बुराइयों से लड़ने के लिए।
इस दिन को सार्थक बनाएं।
अपने अंदर के रावण को मिटायें।
राम नवमी की हार्दिक बधाई
3. राम जी की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है।
जो भी जाता है राम जी के द्वार,
कुछ ने कुछ जरूर मिलता है।
राम नवमी की हार्दिक बधाई
4. श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन हरण भवभय दारुणम्।
नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज, पद कंजारुणम्।
राम नवमी की हार्दिक बधाई!
5. शान्ति अमन के इस देश से अब
बुराई को मिटाना होगा
आतंकी रावण का दहन करने
आज फिर से श्री राम को आना होगा..
राम नवमी की हार्दिक बधाई
6. राम की कृपा नवजीवन है राम का नित् वन्दन है,
राम के आशीष से मंगलमय तन-मन है
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाओं..
7. राम जी आपके जीवन में प्रकाश लायें,
राम जी आपके जीवन को सुन्दर बनायें,
त्याग कर अज्ञान का अंधकार,
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश लायें।
शुभ राम नवमी..