Happy Raksha Bandhan 2020 Wishes Images, Quotes, Photos, Messages, Status: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। पौराणिक कथा के मुताबिक रक्षा बंधन समुद्र के देवता वरुण की आराधना के लिए भी मनाया जाता है। मछुआरे वरुण देवता को नारियल का प्रसाद और राखी अर्पित कर ये त्योहार मनाते हैं। रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच प्रेम और इज्जत के बेजोड़ बंधन का प्रतीक है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है भाई, बहन को रक्षा, मान-सम्मान का वचन देता है।
रक्षा बंधन पर हुमायूं और रानी कर्मवती की कथा का सबसे ज्यादा जिक्र किया जाता है। कहा जाता है कि राणा सांगा की विधवा पत्नी कर्मवती ने हुमांयू को राखी भेजकर चित्तौड़ की रक्षा करने का वचन मांगा था। रक्षा बंधन के दिन बहनें अपने भाई के लिए पूजा की थाली तैयार करती हैं। इस थाली में रक्षाबंधन से जुड़ी सारी चीजें मौजूद होती हैं। इस साल कोरोना वायरस के चलते तमाम पाबंदियां भी हैं। ऐसे कई भाई-बाहन एक-दूसरे से मिल नहीं पाएंगे। हालांकि आप इन मैसेजेज और कोट्स के जरिए अपने भाई या बहन को रक्षा बंधन विश कर सकते हैं और उनके प्रति प्यार जता सकते हैं। यहां से लें लेटेस्ट और बेहतरीन कोट्स-
1. कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी,
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी।
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के प्यार का पवित्र धुआं है राखी।
Happy Raksha Bandhan
2. आज दिन बहुत खास है,
बहन के लिए कुछ मेरे पास है।
तेरे सुकून के खातिर ओ बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे आस-पास है
Happy Raksha Bandhan
3. भाई बहन का रिश्ता खास होता है,
यह रिश्ता खून का नहीं,
प्रेम का मोहताज होता है।
रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
4. अपनी खुशियों को भाईयों पर वार देती हैं,
बहनें तो ताउम्र बस स्नेह और प्यार देती हैं।
लड़ता है भाई बेशक वजह बेवजह बहन से,
पर बहन से नोक-झोंक ही उसे करार देती है।
रक्षा बंधन की शुभकामनाएं
5. वो बचपन की शरारतें, वो झूलों पर खेलना,
वो मां का डांटना, वो पापा का लाड़ लगाना।
पर एक चीज जो इन सब से खास है,
वो मेरी प्यारी बहन का प्यार है।
Happy Raksha Bandhan
6. रिश्ता है जन्मों का हमारा,
भरोसे का और प्यार भरा,
चलो इसे बांधें भैया,
राखी के अटूट बंधन में…
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…
7. भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान…
रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं…
