Happy Onam 2025 Wishes: दक्षिण भारत का प्रमुख त्योहार ओणम शुक्रवार यानी 5 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। केरल में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। यह वहां की सांस्कृतिक एकता और समृद्धि का प्रतीक है। इसे भगवान विष्णु के वामन अवतार और पराक्रमी एवं प्रजा-प्रिय राजा महाबलि की स्मृति में मनाया जाता है।

इसकी अवधि कुल दस दिनों की होती है। मलयालम भाषा में ओणम को थिरुवोणम कहा जाता है। इस दिन घरों को पुक्कलम डिजाइन से सजाया जाता है। घरों में पारंपरिक भोजन बनते हैं। वहां की नौक दौड़ को दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपनों, दोस्तों और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं संदेश भेज सकते हैं।

ओणम शुभकामना संदेश | Happy Onam 2025 Wishes

खुशियों और समृद्धि से आपका जीवन महके, ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं

ईश्वर करे आपके घर में हमेशा खुशियों की बहार बनी रहे। हैप्पी ओणम

जैसे ओणम पर पुक्कलम रंग-बिरंगे फूलों से सजता है, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों से खिले।

भगवान महाबली का आशीर्वाद आपको जीवन में सफलता और आनंद प्रदान करें।

इस ओणम पर खुशियां आपके कदम चूमे और जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे।

जैसे ओणम पर पुक्कलम रंग-बिरंगे फूलों से सजता है, वैसे ही आपका जीवन भी खुशियों से खिले।

नाव चले, पुक्कलम खिले – ओणम की मस्ती दिल से मिले!

ओणम लाया त्योहारों की बहार, मस्ती करो अब हर बार!

खुश रहो, हंसते रहो – ओणम है, दिल खोल के जियो!

फूलों की खुशबू, सध्या का स्वाद – ओणम आया है, दिल से मनाओ यार!

Also Read
https://Onam 2025 Wishes: ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं, इन टॉप 10+ संदेशों से अपनों को दें बधाई