Happy Onam 2020 Wishes Images, Quotes, Messages, Status: ओणम दक्षिण भारत, खासकर केरल के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह नई फसल का प्रतीक है। इस त्योहार को सभी अपने घरों में ही मनाते हैं। केरल में तो ओणम का उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है। ओणम को लेकर एक पौराणिक कहानी भी प्रचलित है, जो असुर राजा महाबली एवं भगवान विष्णु से जुड़ी हुई है। मान्यता यह भी है कि ओणम पर राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने, उनका हाल चाल, खुशहाली जानने के लिए हर साल केरल आते भी हैं।

दक्षिण भारत में ओणम की तैयारी कई दिन पहले शुरू हो जाती है। घरों की साफ-सफाई की जाती है और फूलों से सजाया जाता है। घर के मुख्य दरवाजे पर रंगोली बनाने की भी परंपरा है। ओणम के मौके पर घरों में तमाम व्यंजन बनते हैं, जिसमें दक्षिण के पारंपरिक व्यंजन जैसे- पचड़ी काल्लम, ओल्लम, दाव, घी, सांभर, केले और पापड़ के चिप्स प्रमुख होते हैं। इस मौके पर तमाम लोग दावत भी देते हैं।

ओणम पर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के पीछे मान्यता यह भी है कि राजा महाबलि के शासन में रोज हजारों तरह के स्वादिष्ट पकवान व व्यंजन बनाए जाते थे। ऐसे में ओणम में इसकी झलक मिलनी चाहिए। ओणम के खास मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कोट्स और मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दें और उन्हें इस दिन की खासियत बताएं-

1. नए कपड़े और लजीज पकवानों का आनंद उठाएं,
परिवार और बच्चों के संग इस त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं।
ओणम का यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए। Happy Onam 2020

2. ओणम के दिन घर के द्वार को रंगोली से सजाएं,
नए कपड़े और लजीज पकवानों का आनंद उठाएं,
परिवार और बच्चों के संग इस पर्व को खुशी-खुशी मनाएं।
ओणम का यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए। हैप्पी ओणम

3. ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रौशनी आए,
उन्नति के नये रास्ते खुले,
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए
आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं!!

4. मोहब्बत के रंग तुम पर बरसा देंगे आज,
अपने प्यार की बौछार से तुम्हें भिगा देंगे आज,
तुम पर बस निशान हमारे ही दिखेंगे,
कुछ इस तरह रंग तुम्हे लगा देंगे आज।
ओणम की हार्दिक शुभकामाएं

5. बुराई की हार,
खुशियों का त्योहार प्यार की बौछार,
मिठाइयों की बहार।
ओणम के इस शुभ अवसर पर,
आप सभी को मिले खुशियां अपार।