दिल्ली की पहचान देश की राजधानी के साथ ही एक बेस्ट पार्टी स्थान के तौर पर भी है। यह राज्य अलग-अलग राज्यों और देशों से आए लोगों से भरा हुआ है। इसी वजह से यहां की शामें बेहद खूबसूरत होती हैं। जब भी सेलिब्रेशन का समय आता है यह शहर खुले दिल से उसका स्वागत करते हुए नजर आता है। अब अगर बात नए साल की हो तो यहां कई ऐसी जगहे हैं जहां आप खुलकर सेलिब्रेट कर सकते हैं। इन स्थानों पर जाकर अपनी पसंद अनुसार ड्रिंक और साथ ही ढेर सारे खाने के ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। नए साल के मौके पर कई रेस्टोरेंट में खास इंतजाम किया जाता है। इन्हीं स्थानों के बारे में आज हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

मॉलिक्यूल एयर बार- यह एक बहुत अच्छी जगह है। यहां आपको विदेशों में मशहूर कई तरह की ड्रिंक्स और खाने के ऑप्शन मिल जाएंगे। यह बार गुड़गांव के सेक्टर 29 में है। यहां जाने के लिए आपको पहले से रिजर्वेशन कराना होगा। प्रति व्यक्ति खर्च 2500 रुपए का आता है। लेकिन अगर आप अपना रिजर्वेशन कैंसिल करवाते हैं तो कोई पैसा वापिस नहीं मिलता है।

फियो कंट्री किचन और बार- साकेत में बना हुआ फियो कंट्री किचन और बार में नए साल को ध्यान में रखते हुए काफी इंतजाम किए जाते हैं। यहां रात के 8 बजे से पार्टी शुरू हो जाती है। बेहतरीन खाना, म्यूजिक और ड्रिंक्स के लिए यहां जा सकते हैं। यहां एंट्री लेने के लिए आपको 5000 रुपए चुकाने होंगे।

जेरुको- दिल्ली के चाणक्यपुरी में बने जेरुको में आप ड्रन्च पार्टीज के लिए जा सकते हैं। यहां आपको पूरी रात बेहतरीन संगीत के साथ पार्टी करने का मौका मिलेगा। यहां आपको दो व्यक्तियों के लिए 2500 रुपए देने होंगे।

पियानो मैन- यहां सफदरजंग इंक्लेव में स्थित पियानो मैन में एक जैज बार है। जहां 31 दिसंबर को खासतौर पर बिल्लियों का डांस होता है। यहां प्रति व्यक्ति ड्रिंक्स और खाने की कीमत 3500 रुपए आती है। यह मेहमानों के लिए पूरे दिन खुला रहता है। मतलब कि आप यहां कभी भी जा सकते हैं।

हौज खास सोशल- हौज खास में बने हौज खास सोशल में आप 4000 रुपए प्रति जोड़े की दर से अपना नया साल मना सकते हैं। यहां दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए साउंड अवतार और रोहन कले अपनी परफॉर्मेंस देते हैं। यहां जल्दी पहुंचने की कोशिश करें ताकि आप ट्रैफिक जाम से बच सकें।