Happy Navratri 2024 Day 5 Maa Skandamata Wishes, Quotes, Images, Status, Shayari, Messages: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। कल यानी 7 अक्टूबर को सोमवार के साथ नवरात्रि का पांचवां दिन है। इसके साथ ही पाचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

पुराणों के अनुसार, स्कंदमाता का वाहन सिंह है। देवी दु्र्गा के इस स्वरूप की चार भुजाएं हैं। इनमें दाहिनी तरफ की ऊपर वाली भुजा में भगवान स्कंद गोद में हैं और नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है। वहीं, बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा वरमुद्रा में है और नीचे वाली भुजा में भी कमल पुष्प है। देवी स्कंदमाता को सफेद रंग अत्यंत पसंद है। मां का यह स्परूप परम शांति और सुख का अनुभव कराता है।

नवरात्रि के पाचवें दिन आप अपनों को खास शुभकामनाएं भेज सकते हैं। इसके लिए यहां हम कुछ ऐसे ही चुनिंदा संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

इन संदेशों के साथ अपनों को दें नवरात्रि के पांचवें दिन की बधाई-

स्कंदमाता के कदम आपके घर में आएं,
सुख समृद्धि और खुशियां लाएं,
मुसीबत और परेशानियां आपसे आंखें चुराएं,
नवरात्रि के पांचवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

ॐ स्कन्दमात्रै नम:
स्कंदमाता आपको संतान का सुख दें। नवरात्रि के पांचवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

नवरात्रि के पांचवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

जय तेरी हो स्‍कंदमाता
पांचवां नाम तुम्हारा आता
सब के मन की जानन हारी
जग जननी सब की महतारी।

नवरात्रि के पांचवें दिन की बधाई