Happy National Youth Day 201, Swami Vivekananda Jayanti 2019 Wishes Images, Quotes, SMS, Messages: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, साल 1863 को कलकत्ता में हुआ था। उन्होंने युवाओं के लिए कई सारे प्रेरणादायक संदेश दिए। इसके साथ ही विवेकानंद को समाज सुधारक के रूप में भी जाना जाता है। कुछ लोग उन्हें युग पुरुष कहकर भी पुकारते हैं। विवेकानंद के दर्शन, सिद्धांत, अलौकिक विचार और आदर्श बहुत ही उच्च कोटि के हैं। दुनियाभर के युवाओं को ये नई राह दिखाने वाले हैं। विवेकानंद के विचार युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही स्वामी जी का दर्शन युवाओं को उनके जीवन का असल महत्व भी बताता है।

युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है। देश की प्रगति की बागडोर युवाओं के कंधे पर ही होती है। ऐसे में युवाओं का सही दिशा में आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। और स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को उनकी सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस पर विवेकानंद के विचारों को याद किया जाता है। साथ ही इसका मकसद युवाओं में जोश भरना भी है। युवाओं को जीवन के संघर्षों के लिए तैयार करना है। आज हम आपके लिए युवा दिवस पर कुछ प्रेरणादायक संदेश लेकर आए हैं। ये संदेश जाने-माने शायरों के हैं। आप इन्हें अपने दोस्तों को साझा कर सकते हैं।

1. जो तूफानों में पलते जा रहे हैं,
वही दुनिया बदलते जा रहे हैं।
जिगर मुरादाबादी।

2. इन्ही गम की घटाओं से खुशी का चांद निकलेगा,
अंधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है।
अख्तर शीरानी।

3. अपना जमाना आप बनाते हैं अहल-ए-दिल,
हम वो नहीं कि जिन को जमाना बना गया।
जिगर मुरादाबादी।

4. अब हवाएं ही करेंगी रौशनी का फैसला,
जिस दिए में जान होगी वो दिया रह जाएगा।
महशर बदायुनी।

5. अभी से पांव के छाले न देखो,
अभी यारो सफर की इब्तिदा है।
एजाज रहमानी।

6. तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर,
सरफरोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर।
अमीर मीनाई।

7. उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है,
मुझे यकी है कि ये आसमान कुछ कम है।
नफस अम्बालवी।