Happy National Doctor’s Day 2020 Wishes, images, quotes, status, messages: डॉक्टर्स डे हर साल 1 जुलाई को देशभर में मनाया जाता है। 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि होती है। इस दिन को उन्हीं की याद में मनाया जाता है। डॉ. बिधानचंद्र रॉय ने चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया था। उन्होंने जीवनभर न सिर्फ डॉक्टर होने का फर्ज निभाया बल्कि लोगों के जीवन को नयी दिशा भी दी। इतना ही नहीं डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप भी कहा जाता है। इस कोरोना वायरस माहामारी के दौरान डॉक्टर्स ने अपना बड़ा योगदान दिया है और लोगों की जान बचाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। इसलिए आज डॉक्टर्स डे के मौके पर सभी डॉक्टर्स को सम्मान देते हुए उन्हें डॉक्टर डे की शुभकामनाएं दें और उन्हें आगे बढ़ने का पूरा हौसला दें। यहां से लें ट्रेंडिंग मैसेज और कोट्स-
1. बीमारी का निदान अंत नहीं है,
बल्कि अभ्यास की शुरुआत है.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
2. डॉक्टर से कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए,
उससे अपनी बीमारी से जुड़ी हर बात बताएं.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
3. संसार में डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है,
जिसे मरीज आस भरी नजरों से देखता है,
जैसे वो भगवान से दुआ कर रहा है.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
4. आप जैसे डॉक्टर असली नायक है,
जो मरीजों को जिंदगी बचाते हैं इसलिए,
डॉक्टर को ईश्वर का दूसरा रूप कहते हैं,
मेरा जीवन बचाने के लिए धन्यवाद.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
5. एक अच्छा डॉक्टर,
लंबे पर्चे की बजाय,
अच्छी सलाह देता है.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे
6. जब आंसू होते हैं, तो आप एक कंधे होते हैं।
जब दर्द होता है, तो आप दवा होते हैं।
जब कोई त्रासदी होती है, तो आप उम्मीद करते हैं।
हैप्पी डॉक्टर दिवस
7. एक डॉक्टर ही होता है जो रोते हुए आये हुए को हंसाते हुए भेजता है।
थैंक यू डॉक्टर