Nag Panchami Ki Hardik Shubhkamnaye 2025: हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। आज नाग पंचमी पर मंदिरों और घरों में नागदेव की पूजा की जा रही है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही घर में सुख-शांति आती है। इसके साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की जाती है। इस दिन आप दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के लिए यहां से शुभकामना संदेश चुन सकते हैं।

आइए महादेव से प्रार्थना करें कि
वे हमें बुरी ऊर्जा से बचाएं।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं!

नाग महादेव का है आभूषण
श्री विष्णु भगवान का है शेष नाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
उन नाग देवता को है मेरा वंदन!

शिव शंकर के गले में विराजे
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता जीवन उनका
जिसने नाग देवता का मन से चाहा
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

गले में शिव शंभू के विराजे नाग,
पृथ्वी को रखें हैं अपने फन पर,
ऐसे हैं हमारे शक्तिशाली देवता नागराज
इनके चरणों में हमारा कोटि-कोटि प्रणाम।
नागपंचमी की शुभकामनाएं।

सावन का महीना आया है,
हो रही खुशियों की बौछार,
आपके लिए शुभ हो,
नाग पंचमी का त्योहार।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

भगवान शिव के गले में सांपों का हार है
सावन के महीने में नाग पंचमी का त्योहार है।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

नाग देवता करें आपकी रक्षा,
पिलाएं दूध उन्हें मीठा मीठा,
हो आपके घर में धन की बरसात,
ऐसी शुभ हो नाग पंचमी की सौगात।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

नाग देवता आपको लंबी और पूर्ण आयु
का आशीर्वाद दें, नाग देवता आप और
आपके परिवार पर आशीर्वाद बरसाएं।
नाग पंचमी की शुभकामनाएं।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: भोलेनाथ के टॉप 5 लोकप्रिय भजन, सावन में सुनने और सोशल मीडिया के स्टेटस पर लगाने के लिए रहेंगे बेस्ट, यहां से नोट करें लिरिक्स