Happy Maha Navami 2024 Wishes, Images, Quotes, Shayari, Status, Messages, Photos: शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के पावन पर्व का आज महा नवमी के साथ समापन हो रहा है। बता दें कि इस साल अष्टमी और नवमी एक ही तिथि को पड़ रही है। आज यानी 11 अक्टूबर को कन्या पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही नवरात्रि के आखिरी दिन मां दुर्गा की नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
ऐसे में भक्त नवमी के दिन माता की पूजा-अर्चना करते हैं, कन्याओं को भोग लगाते हैं, साथ ही एक-दूसरे को महानवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। इसी कड़ी में हम यहां आपके लिए कुछ भक्तिमय संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप भी अपने परिजनों को शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
Happy Maha Navami 2024 Hindi Wishes Images
महा नवमी के दिन भेजें ये शुभकामना संदेश-

नव शक्ति, नव चेतना, नव उत्थान,
नव भक्ति, नव आराधना, नव कल्याण,
नव ज्योत्सना, नव कल्पना, नव निर्माण।महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

माता के नौ रूपों में छिपा है सृष्टि का सार,
जग में है नवदुर्गा की महिमा अपरंपार।
ज्ञान बढ़ाए-विवेक बढ़ाए, बांटे सबको प्यार,
तीन लोक में होती है माता की जय-जयकार।महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

ओम् सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते।महा नवमी की बधाई

रिद्धि दे सिद्धि दे, अष्ट नव निद्धि दे
वंश में वृद्धि दे, ह्रदय में ज्ञान दे
चित्त में ध्यान दे, अभय वरदान दे
दुःख को दूर कर, सुख भरपुर कर
आश संपूर्ण कर, सज्जन सो हित दे
कुटुंब में प्रीत दे, जग में जीत दे।जय माता दी। महा नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं