Happy Karwa Chauth 2020 Wishes Images, Photos, Status, Quotes: कल यानी 4 नवंबर 2020 को इस साल करवा चौथ मनाया जाएगा। हर सुहागिन महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। सजना-सवरना और सोलह श्रृंगार इस दिन महिलाएं व कुंवारी युवतियां इन्हीं सब में व्यस्त रहती हैं। उत्तर-भारत में कई जगह इस त्योहार को मनाने की परंपरा है। सुबह से शाम तक निर्जला व्रत कर चांद देखने के बाद ही व्रती अपना व्रत खोलती हैं। बता दें कि पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं व मनचाहा वर प्राप्त करने हेतु युवतियां इस व्रत को रखती हैं।
खासकर जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उनके घर में किसी उत्सव जैसा ही माहौल रहता है। इस विशेष दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए लोग कुछ संदेश शेयर कर सकते हैं –
1. व्रत रखा है मैंने,
बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ…
लंबी हो उम्र तुम्हारी,
हर जन्म मिले हमें एक दूजे का साथ।
2. निकल आया है चांद बादलों में,
होनी अब हर मनोकामना पूरी,
हो लम्बी उम्र पति की,
ना आये कभी हमारे बीच कोई दूरी!!
3. उस के चेहरे की
चमक के सामने सादा लगा,
आसमां में चांद पूरा था,
मगर आधा लगा।
4. धन्य वो देवी जो पति सुख के लिए व्रत पावे
धन्य वो पति जो देवी रूप पत्नी पावे
धन्य वो स्वरुप जो मनुष्यता का दीप जलावे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. आप दोनों की जोड़ी कभी न टूटे,
खुदा करे आप एक दूसरे से कभी न रूठें,
यूं ही एक होकर, आप ये जिंदगी बिताये,
कि आप दोनों की खुशियां,
एक पल के लिए भी न छूटे!
शुभ करवा चौथ!