Happy Kannada Rajyotsava 2018 Wishes Images, Quotes, Status, SMS, Messages, Pics, Wallpapers: भारत के एक ऐसा राज्य है जहां ढेरों संस्कृतियों को मानने वाले रहते हैं। इन सभी संस्कृतियों का अपना अलग महत्व है। खास बात है कि इतनी सारी संस्कृतियों और विविधता के होने के बावजूद देश में एकता मौजूद है। भारत के लोग आपस में मिलजुलकर प्रेम पूर्वक रहते हैं। एक नवंबर, दिन गुरुवार को कन्नड़ राज्योत्सव है। यह राज्योत्सव भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में खास तौर से मनाया जाता है। 1 नवंबर को ही कर्नाटक का स्थापना दिवस मनाया जाता है। साल 1956 से ही कन्नड़ राज्योत्सव कर्नाटक में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस राज्योत्सव का हिस्सा बनने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से लोग जाते हैं और एक यादगार अनुभव हासिल करते हैं।

कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक में राजकीय अवकाश घोषित किया जाता है। ताकि भारी से भारी संख्या में लोग इस राज्योत्सव का हिस्सा बन सकें। बता दें कि इस दिन राज्य सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करती है। इन प्रतिभाओं को राज्योत्सव सम्मान दिया जाता है। कन्नड़ राज्योत्सव पर राज्य का आधिकारिक झंड़ा भी फहराया जाता है। इस बीच हम आपके लिए कुछ शानदार संदेश लेकर आए हैं। आप इन्हें अपने कन्नड़ भाइयों, दोस्तों व परिजनों को शेयर करके इस राज्योत्सव की बधाई दे सकते हैं।

वक्ताओं की ताकत भाषा,
लेखक का अभिमान है भाषा,
भाषाओं की जान यह,
हम सबकी कन्नड़ भाषा।
कन्नड़ राज्योत्सव की शुभकामनाएं!

शब्दों पर विश्वास रखिए,
आत्मा पर रखिए गर्व,
साथ मिलकर मनाइए,
कन्नड़ राज्योत्सव का पर्व।
कन्नड़ राज्योत्सव की बधाई!

शहद की तरह है मीठी,
फूलों की तरह है प्यारी,
जान है हमारी कन्नड़ भाषा।
कन्नड़ राज्योत्सव की शुभकामनाएं!

एकता ही है देश का बल,
अनेकता में है एकता खासियत,
एकता को मजबूत करें हम कन्नड़।
कन्नड़ राज्योत्सव की बधाई!