Jawaharlal Nehru Jayanti 2025 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर को है। इस दिन को बाल दिवस के रूप में देशभर में सेलिब्रेट किया जाता है। जवाहरलाल नेहरू, जिनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद, भारत में हुआ था। उनको बच्चों से विशेष लगाव था। उन्होंने बच्चों के अधिकारों से लेकर शिक्षा प्रणाली के विकास पर जोर दिया।

उनके नेतृत्व में, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) समेत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) जैसे संस्थानों की स्थापना की गई। इस खास मौके पर लोग तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर पंडित जी को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजली देते हैं। इस दिन आप भी संदेश भेजकर उनके अनमोल विचार एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू जयंती की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।

जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार

जो व्यक्ति अपने गुणों का बखान करता है, वास्तव में वो बहुत कम गुणी होता है।
-जवाहर लाल नेहरू

सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।
-जवाहर लाल नेहरू

जवाहरलाल नेहरू की जयंती के लिए शुभकामना संदेश

हमारे प्रिय चाचा नेहरू को उनकी जयंती पर नमन। प्रेम, शांति और शिक्षा के उनके आदर्श हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहें।
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

इस विशेष दिन पर, हम आधुनिक भारत के निर्माता जवाहरलाल नेहरू की दूरदर्शिता और नेतृत्व को नमन करते हैं।
Happy Jawaharlal Nehru Jayanti

नेहरू जी के जन्मदिन पर, आइए हम हर बच्चे के कल्याण और शिक्षा के लिए काम करने का संकल्प लें। जवाहरलाल नेहरू जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

जवाहरलाल नेहरू जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। हम शिक्षा, शांति और प्रगति के उनके आदर्शों का अनुसरण करते रहें।
Happy Jawaharlal Nehru Jayanti