कृष्ण जन्माष्टमी मथुरा, वृंदावन समेत पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। कहीं 23 तारीख को तो कहीं 24 को। अष्टमी तिथि के कारण दो दिन जन्माष्टमी मनाई जा रही है। कृष्ण की पूजा का महत्व विष्णु के साथ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी है। बाल्य काल की कृष्ण की लीलाओं में उनकी मुरली, मुस्कान, नृत्य और स्वरूप का खास महत्व है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि जन्माष्टमी पर कृष्ण की सच्चे मन से आराधना करने से मनोकामना पूर्ण होती है। तो अगर आपके घर भी कान्हा पधार रहे हैं तो अपने दोस्तों के साथ इस खुशी के पल को शुभकामना संदेश के रूप में शेयर करें। आप उन्हें नीचे दिए गए टेक्स्ट संदेश, एसएमएस या फोटोज के जरिए जन्माष्टमी विशेज भेज सकते हैं। आप हमारे इस ब्लॉग पर बने रहिए हम आपसे शेयर कर रहे हैं नए ट्रेंडिंग विशेज।

1. मुरली मनोहर, ब्रिज की धरोहर,
वो नंदलाल गोपाला है,
बंसी की धुन पर सब दुख हरनेवाला,
मुरली मनोहर आने वाले हैं।।
हैप्पी जन्माष्टमी 2019

2. राधा की भक्ति,
मुरली की मिठास,
माखन का स्वाद और गोपियों की रास,
इन्हीं सबसे मिलकर बनता है,
जन्माष्टमी का ये दिन खास।।
जन्माष्टमी की हार्दिक बधाईयां 2019

3. देखो फिर जन्माष्टमी आयी है,
माखन की हांडी ने फिर मिठास बढ़ाई है,
कान्हा की लीला बै सबसे प्यारी,
वो दे आपको खुशियां सारी।।
हैप्पी जन्माष्टमी 2019

4. गोकुल में जिसने किया निवास,
उसने गोपियों के संग रचा इतिहास,
देवकी यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया।।
शुभ जन्माष्टमी 2019

5. श्री कृष्ण के कदम आपके घर आए,
आप खुशियों के दीप जलाएं,
परेशानी आपसे आंखें चुराएं,
कृष्ण जन्मोत्सव की आपको शुभकामनाएं।।
हैप्पी जन्माष्टमी 2019

इस जन्माष्टमी श्रीमद्भागवत पुराण में लिखे कुछ श्लोक भी आप अपनो दोस्तों को भेज सकते हैं:

श्लोक 1-
ततश्चानुदिनं धर्मः सत्यं शौचं क्षमा दया ।
कालेन बलिना राजन् नङ्‌क्ष्यत्यायुर्बलं स्मृतिः ॥

अर्थ-
धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता, सहिष्णुता, दया, जीवन की अवधि, शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी दिन-ब-दिन घटती जाएगी।

 

श्लोक 2-
दाम्पत्येऽभिरुचिर्हेतुः मायैव व्यावहारिके ।
स्त्रीत्वे पुंस्त्वे च हि रतिः विप्रत्वे सूत्रमेव हि ॥

अर्थ-
इस युग में पुरुष-स्त्री बिना विवाह के ही केवल एक-दूसरे में रूचि के अनुसार साथ रहेंगे। व्यापार की सफलता छल पर निर्भर करेगी। कलयुग में ब्राह्मण सिर्फ एक धागा पहनकर ब्राह्मण होने का दावा करेंगे।

श्लोक 3-
क्षुत्तृड्भ्यां व्याधिभिश्चैव संतप्स्यन्ते च चिन्तया ।
त्रिंशद्विंशति वर्षाणि परमायुः कलौ नृणाम्

अर्थ-
लोग भूख-प्यास और कई तरह की चिंताओं से दुखी रहेंगे। कई तरह की बीमारियां उन्हें हर समय घेरे रहेगी। कलियुग में मनुष्य की उम्र केवल बीस या तीस वर्ष की होगी।

श्लोक 4-
अनावृष्ट्या विनङ्‌क्ष्यन्ति दुर्भिक्षकरपीडिताः
शीतवातातपप्रावृड् हिमैरन्योन्यतः प्रजाः ॥

अर्थ-
कभी बारिश न होगी, सूखा पड़ जाएगा। कभी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी तो कभी भीषण गर्मी हो जायेगी। कभी आंधी आएगी तो कभी बाढ़ आ जाएगी। इन परिस्तिथियों से लोग परेशान होंगे और नष्ट होते जाएंगे।

श्लोक 5-
अनाढ्यतैव असाधुत्वे साधुत्वे दंभ एव तु ।
स्वीकार एव चोद्वाहे स्नानमेव प्रसाधनम् ॥

अर्थ-
इस युग में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा वो अधर्मी, अपवित्र और बेकार माना जाएगा। विवाह दो लोगों के बीच बस एक समझौता होगा और लोग बस स्नान करके समझेंगे की वो अंतरात्मा से शुद्ध हो गए हैं।

Live Blog

15:36 (IST)24 Aug 2019
ये खूबसूरत मैसेज आपके अपनों को कृष्ण की लीलाएं दिलाएगा याद...

लोगों की रक्षा करने,
एक उंगुली पर पहाड़ उठाए,
उसी कन्हईया की याद दिलाने
जन्माष्टमी का पावन दिन आया

14:58 (IST)24 Aug 2019
कृष्ण जयंती की सभी को मुबारकबाद...

माखन चोर नंद किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्णा हरे मुरारी,
पूजती जिन्हें दुनिया सारी
आओ उनके गुण गाएं,
सब मिलकर जन्माष्टमी मनाएं।
जन्माष्टमी की बधाई

14:27 (IST)24 Aug 2019
जन्माष्टमी पर अपनों को इस इमेज के जरिए दें बधाई...

13:49 (IST)24 Aug 2019
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं कृष्ण जन्माष्टमी की ऐसे दें बधाईं

कृष्ण जिनका नाम,
गोकुल जिनका धाम,
ऐसे श्री कृष्ण भगवान को
हम सब का प्रणाम,
Happy Krishna Janmashtami 2019

10:28 (IST)24 Aug 2019
अपनों को जन्माष्टमी पर गीता के इस ज्ञान की दिलाएं याद

जो ज्ञानी व्यक्ति ज्ञान और कर्म को एक ही रूप में देखता है, उसी का नजरिया बिल्कुल सही होता है।
कृष्णा जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2019

09:20 (IST)24 Aug 2019
कृष्ण जन्माष्टमी पर अपनों को भेंजे ये शानदार Message

इस युग में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा वो अधर्मी, अपवित्र और बेकार माना जाएगा। विवाह दो लोगों के बीच बस एक समझौता होगा और लोग बस स्नान करके समझेंगे की वो अंतरात्मा से शुद्ध हो गए हैं। 
कृष्णा जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 2019