International Yoga Day 2023 Wishes: योग आज केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी प्रचलित हो चुका है। इसी कड़ी में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। भारत में इस दिन को मनाने की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूनाइटेड नेशन ने स्वीकार किया और दुनिया भर में पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। तब से लेकर आज तक योग दिवस मनाने का यह सिलसिला जारी है। इस दिन दुनियाभर में कई तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कर योग का जीवन में क्या महत्व है, ये समझाया जाता है। इसी कड़ी में इस खास मौके पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार को वाट्सऐप और फेसबुक मैसेज के जरिए विश कर सकते हैं, साथ ही उन्हें नीचे दी गए शुभकामना संदेश भेजकर नियमित योग के लिए जागरूक कर सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दोस्तों और करीबियों को भेजे ये शुभकामना संदेश-

रोगमुक्त जीवन जीने की हो चाहत,
तो नियमित योगाभ्यास की डालो आदत।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग,
खुद को खुद से मिलने का मौका है योग।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

नहीं होती उन्हें कोई भी बीमारी,
जो योग करने की करते हैं समझदारी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

योग धर्म नही, एक विज्ञान है,
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान है,
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

योग है रोगमुक्त जीवन का मूल मंत्र,
आप सभी करें योग ताकि स्वस्थ रहे तन-मन।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

चाहे सुबह हो या फिर शाम, रोज करें योग
आपके नजदीक भी नहीं आएगा कोई रोग।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

योग है स्वास्थ्य के लिए क्रांति,
नियमित योग से जीवन में हो सुख शांति।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।

स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी,
योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं।