Happy International Yoga Day 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos, Pics: हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना काल में डिजिटल माध्यम से ही ये दिन मनाया जाता है। हर बार योग दिवस पर अलग थीम रखा जाता है। इस बार का थीम योग के साथ रहें, घर पर रहें। बता दें कि साल 2015 में योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। ऐसे में इस साल 7वां योग दिवस मनाया जाएगा। वर्तमान समय में योग की भूमिका और भी अधिक हो गई है। स्वस्थ रहने के साथ ही योग तनावमुक्त रहने में भी मदद करता है। इस खास मौके पर कुछ संदेशों के जरिये शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

1. योग शरीर को ही रोग मुक्त नहीं करता
बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त,
शांत और ओजस्वी बनाता है।
अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के साथ
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामना

2. सूर्य नमस्कार आपको ऊर्जावान
और गतिवान बनाता है,
अंधेरे में भी और सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों में भी।
अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं

3. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है,
संतोष सबसे बड़ा धन है,
योग वह साधन है,
जिससे ये दोनों मिलते हैं।।
हैप्पी योग डे 2021

4. योग धर्म नही, एक विज्ञान है,
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान है,
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।।
योग दिवस की शुभकामनाएं