दुनियाभर में महिलाओं के सम्मान के रूप में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को विमेंस डे सेलिब्रेट किया जाता है। दुनियाभर की महिलाएं जात-पात, भाषा, सांस्कृतिक और राजनीतिक भेदभाव को भूलकर एकजुट होकर इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं। बता दें कि महिला दिवस मनाने का विचार क्लारा जेटकिन नामक एक महिला का था। इस दिन को अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कहीं महिलाओं को सरप्राइज के तौर पर फूल और गिफ्ट्स दिए जाते हैं, तो कहीं उनके लिए पार्टी रखी जाती है। इसके अलावा महिला दिवस के मौके बेहतरीन कोट्स और मैसेज भेजकर अपनों को विश करें और उन्हें इस दिन की खासियत के बारे में जानकारी दें-
1. एक आदमी को पढ़ाओगे तो एक ही व्यक्ति शिक्षित होगा
लेकिन एक स्त्री को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा।
– महात्मा गांधी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
2. हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर एक “स्त्री” अकेली ही काफी है,
घर को स्वर्ग बनाने के लिए…
महिला दिवस की शुभकामनाएं
3. क्यों त्याग करे नारी केवल,
क्यों नर दिखलाए झूठा बल,
नारी जो जिद्द पर आ जाए,
अबला से चण्डी बन जाए,
उस पर न करो कोई अत्याचार,
तो सुखी रहेगा घर-परिवार।।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
4. मुस्कुराकर, दर्द भूलकर,
रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली,
वो शक्ति है एक नारी।।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
5. नर सम अधिकारिणी है नारी,
वो भी जीने की अधिकारी,
कुछ उसके भी अपने सपने,
क्यों रौंदें उन्हें उसके अपने।।
महिला दिवस की शुभकामनाएं
6. मन में ममता और करुणा की भाव लिए,
बड़े ही खूबसूरती के साथ अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाती हैं,
परिवार की धुरी महिला,
चेहरे की रौनक सूरज सी बढ़ती जाए,
भीतर की ऊर्जा सदा दमकती जाए।।
महिला दिवस की ढ़ेरो शुभकामनाएं