Happy Republic Day 2024 Hindi Wishes, Images, Shayari, Status, Messages, Quotes: हमारा देश शुक्रवार 2024 को 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर भारतीय के लिए ये दिन गर्व का दिन है, इसी दिन भारत ने लोकतंत्र को अपनाया था। इस दिन हमारा संविधान लागू किया गया था। आजादी के लगभग 3 साल बाद 26 जनवरी 1950 को हम एक संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गए थे। 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन से आजादी तो मिल गई, लेकिन हमारे देश में अभी भी एक ठोस संविधान का अभाव था। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया। संविधान लागू करने का खास मकसद देश के सभी नागरिक अपने धर्म, संस्कृति, जाति, लिंग, पंथ और अन्य से संबंधित समान अधिकारों को हासिल कर सकें।
Republic Day Quotes, Status, Messages in Hindi: Download and Share
हमारे देश में हर साल गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन कर्तव्य पथ का नज़ारा बेहद खास होता है। विदेशी मेहमानों को इस खास मौके पर आमंत्रित किया जाता है। गणतंत्र दिवस पर परेड सबसे आकर्षण का केंद्र होती है। गणतंत्र दिवस परेड में नवीनतम मिसाइलों, विमानों और हथियार सहित भारत की रक्षात्मक शक्ति का भी प्रदर्शन किया जाता है।
भारतीय हर साल 26 जनवरी को बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग अपना धर्म, जाति, पंथ, लिंग और बहुत कुछ भूल जाते हैं। इस दिन पूरे देश के लोग एक साथ एक जुनून के साथ इस दिन की एक दूसरे को बधाई देते हैं। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर आप भी इन देशभक्ति के जोशीलें मैसेज भेजकर एक दूसरे को बधाई दे सकते हैं।
Happy Republic Day 26 January 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Photos, Messages LIVE:

सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी ये गुलिस्तां हमारा
happy republic day 2024

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा
happy republic day 2024

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़मां हमारा
happy republic day 2024

वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,
रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,
दिल हमारा एक है एक है हमारी जान,
हिंदुस्तान हमारा है हम है इसकी शान।
happy republic day 2024

मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।
happy republic day 2024
