Happy Independence Day 2022 Wishes, Freedom Quotes, Greetings, Indian Flag Images: हम इस बार आजादी का 76वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यानी इस बार का स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार हर घर तिरंगा का नारा दिया है। अभी से लोगों में तिरंगा के प्रति जोश भी देखा जा रहा है। बच्चों और युवाओं में इस बार के स्वतंत्रता दिवस का सबसे ज्यादा उत्साह है।
अभी से लोग एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं (Happy Independence Day 2022 Wishes)भेजने लगे हैं। इन संदेशों में हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के वक्तव्यों (Freedom Quotes) को भी ग्रीटिंग्स (Greetings) के रूप में भेजते हैं। हर संदेश में तिरंगा की तस्वीर (Indian Flag Images) निश्चित रूप से होती है। अगर आपने भी अभी तक स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं नहीं भेजी हैं तो यहां हम आपके लिए ऐसे कई संदेशों को दे रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।
तिरंगा ही आन है
तिरंगा ही शान है
तिरंगा ही हम हिंदुस्तानियों की पहचान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मैं मुस्लिम हूं, तू हिन्दू है,
हैं दोनों इंसान,
ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं,
तू पढ़ ले कुरान
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे
है मेरा बस एक ही अरमान
एक थाली में खाना खाए
सारा हिन्दुस्तान
जय हिन्द, जय भारत
न पूछो जमाने से कि
क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिन्दुस्तानी है
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
यह दिन है अभिमान का
भारत माता के मान का
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दे सलामी तिरंगे को, जिससे तेरी शान है
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में हिन्दुस्तान है
जय भारत, जय हिंद
आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे
बची है जो एक बूंद भी लहू की अब तक
भारत मां का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे
जय हिन्द, जय भारत,
यूनान-ओ-मिस्र-ओ-रोमा सब मिट गए जहां से,
अब तक मगर है बाकी नामों निशां हमारा,
कुछ तो बात है की हस्ती मिटती नही हमारी,
सदियों रहा है दुश्मन दौर ऐ जमां हमारा,
सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा,
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
तीन रंग का नहीं वस्त्र, ये ध्वज देश की शान हैं,
हर भारतीय के दिलो का स्वाभिमान हैं,
यही है गंगा, यही हैं हिमालय, यही हिन्द की जान हैं,
और तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बस ये बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर भी जिसकी हिफाजत की शहीदों ने,
उस तिरंगे को सदा दिल में बसायें रखना।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मैं जब मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना, लहू से मेरी पैशानी पे हिन्दुस्तान लिख देना
जय हिन्द, जय भारत