भारत आज आजादी का 79वां पर्व बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मना रहा है। इस ऐतिहासिक दिन पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वहीं, देशवासी स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को नमन कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद कर रहे हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन होता है, सभी उत्साह और देश भक्ति की भावना में डूबे रहते हैं। हर साल की तरह इस बार भी देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और देशभक्ति से जुड़े आयोजनों की धूम है। ऐसे में आप इस खास दिन पर अपनों को इन टॉप संदेशों से स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर जन्म लेने वाले बच्चों के लिए नाम | स्कूल के लिए Tricolour Wrist Band | पीएम मोदी का ड्रेसअप
Independence Day 2025 Wishes LIVE: स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
वीरों के बलिदान को याद दिलाएं,
हर घर में तिरंगा लहराएं।
हम भारतवासी संग गाएं,
स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाएं।
15 August Ki Hardik Shubhkamnaye
शहीदों की कुर्बानी को झुकाएं सलाम,
जिससे रोशन हुआ है भारत का नाम।
खुशियों से भरे हर भारतवासी के अरमान,
स्वतंत्रता दिवस पर दें आपको शुभकामनाएं तमाम।
independence day 2025 Wishes live
Happy Independence Day 2025 Wishes: 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
तिरंगा लहराए, देश गुनगुनाए,
स्वतंत्रता का पर्व हर दिल में छाए।
आओ मिलकर वतन पर जान लुटाएं,
आजादी के रंग में सब रंग जाएं।
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं!
