Happy Independence Day 2024: 15 अगस्त वो दिन है जिस दिन हमारा भारत देश कई संघर्षों के बाद आजाद हुआ था। ऐसे में इस दिन मुंह मीठा करना तो बनता है और जलेबी से अच्छी मिठाई इस दिन के लिए कुछ और नहीं है। पर इस बार आप बाजार से खरीदकर जलेबी (jalebi without fermentation halwai recipe) खाने की जगह घर बैठे इसे बनाकर खा सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पहले से तैयारी करने की जरूरत नहीं है, खरीमी उगाने की भी जरूरत नहीं है। बस कुछ टिप्स को फॉलो करना है। आइए, जानते हैं कैसे।
बिना खमीर हलवाई जैसी जलेबी कैसे बनाएं-How to make jalebi without fermentation halwai recipe
सामग्री
-चीनी
-पानी
-फूड कलर
-मैदा
-नींबू का रस
-बेकिंग पाउडर
-गिलास
-पन्नी में आगे से थोड़ा छेद करें
-तेल या घी

जलेबी बनाने का तरीका-Jalebi recipe in hindi
-जलेबी बनाने के लिए आपको सबसे पहले चीनी की चाशनी तैयार करनी है।
-इसके बाद आपको इसमें केसर डालकर थोड़ा रंग मिलाना है।
-चाशनी को तब तक पकाएं जब कि ये दो तार वाली न हो यानी जब आप चम्मच से चाशनी उठाएंगे तो वो नीचे जाकर चिपकने लगेगी।
-फिर आपको करना ये है कि मैदा में थोड़ा पानी मिलाएं , नींबू का रस मिलाएं और बेकिंग पाउडर मिलाएं।
-सबको अच्छी तरह से फेंट लें और एक अच्छा सा बैटर बनाएं।
-5 मिनट रखें।
जलेबी तलने की तैयारी
फिर आपको करना ये है कि गैस पर एक कड़ाही या पैन चढ़ाएं। उसमें तेल या घी डाल दें। इसके बाद आपको एक प्लास्टिक लेना है। चीनी या नमक का कवर वाला मोटा प्लास्टिक लें और इसका कोन बनाकर नीचे काट लें। फिर आपको इस कोन को गिलास में लगाना है और फिर इसमें जलेबी का बैटर भर देना है। फिर इससे अपनी कड़ाही में डालकर गोल-गोल जलेबी बनाएं। तल लें और फिर चाशनी में डालें। इसके बाद इसे निकालकर खाएं।
जलेबी के साथ खाएं रबड़ी
आप जलेबी के साथ आसानी से रबड़ी बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए दूध पकाएं और फिर इसमें चीनी मिलाएं। जब रबड़ी पककर गाढ़ी हो जाए तो इसे जलेबी के साथ खाएं। इस तरह आप जलेबी और रबड़ी खा सकते हैं और बाकी लोगों को खिला भी सकते हैं। तो इस 15 अगस्त ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।