इस साल भारत के लोग 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं। भारत के सभी लोगों में उत्साह का माहौल है। 15 अगस्त 1947 में कई भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गवां दी थी और देश को आजाद करवाया था। 15 अगस्त के दिन हर साल उन देशभक्तों को श्रद्धांजली दी जाती है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई अपने-अपने तरीके से करीबियों को इस दिन की बधाई देता है। इसके अलावा सोशल मीडिया भी तिरंगे झंडे के रंग में रंगा नजर आता है। आप भी इन खास मैसेजेज और स्टेटस के जरिए दूसरों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं-

1. दे सलामी इस तिरंगे को,
जिस से तेरी शान हैं,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है…।।
जय हिंद

2. आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है!
जय हिंद

3. वो तिरंगे वाले DP हो तो लगा लेना भाई जी,
सुना है कल देशभक्ति दिखने वाली तारीख हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

4. उन आँखों की दो बूंदों से सातों सागर हारे हैं,
जब मेहँदी वाले हाथों ने मंगल-सूत्र उतारे हैं।।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

5. ना सरकार मेरी है,
ना रौब मेरा है,
ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है,
मैं हिन्दुस्तान का हूं,
और हिन्दुस्तान मेरा है।।
जय हिंद

6. हम तो किसी दूसरे की धरती पर नजर भी नहीं डालते,
लेकिन इतने नालायक बच्चे भी नहीं की कोई,
हमारी धरती मां पर नजर डाले और हम चुप-चाप देखते रहे।।
जय हिंद

7. आजादी की कभी शाम ना होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे,
बची है जो 1 भी बूंद लहू की,
तब तक भारत का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।।
जय हिंद

8. आओ देश का सम्मना करें,
शहीदों की शहादत याद करें,
एक बार फिर से राष्ट्र की कमान हिन्दुस्तानी अपने हाथ धरें,
आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें।।
जय हिंद

9. दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।।
जय हिंद