Happy Holi 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Shayari: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। वहीं, इस साल ये पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। गौरतलब है कि होली को प्यार का पर्व माना जाता है। इस दिन लोग तमाम गिले शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और खूब मस्ती के साथ होली का पर्व मनाते हैं। हालांकि, चूंकि किसी भी त्योहार का मजा उसकी बधाई के बिना अधूरा है, ऐसे में इस पर्व की शुरुआत भी लोग सबसे पहले अपनों को ढेरों बधाइयां देकर ही करते हैं।
इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खास बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप उन्हें होली के पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
होली पर इन खास संदेशों के साथ दें अपनों को बधाई-

फाल्गुन की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले-हरे-लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाए।
आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली।Happy Holi 2024

भगवान करे हर साल चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शान बनकर आए,
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी,
ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बनकर आए।Happy Holi 2024