Happy Holi Images 2021 Wishes Photos, Quotes, Messages, Status: हिंदू धर्म का प्रचलित त्योहार होली जिसे पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। देश में इस पर्व को धुरखेल, धूलिवंदन, धुलेंदी और चैत बदी जैसे नामों से भी जाना जाता है। साल 2021 में होली का त्योहार 29 मार्च और होलिका दहन कल यानी 28 मार्च को था। रंगों के इस त्योहार को आशा और आनंद का प्रतीक माना जाता है। वैसे तो ज्यादातर जगहों पर इस त्योहार को हर्षोल्लास से मनाया जाता है लेकिन ब्रज में खास तरह से होली मनाई जाती है। यहां कि लट्ठमार होली, फूलों और गुलाल की होली फेमस है।
इस दिन लोग रंग-अबीर तो लगाते ही हैं, साथ ही सभी गलतफहमियों को भूलकर नई शुरुआत करते हैं। ऐसे में कुछ संदेशों की मदद से भी आप होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं –
1. रंगों से भरी इस दुनिया में,
रंग-रंगीला त्योहार है होली,
गिले शिकवे भुलाकर
खुशियां मनाने का त्योहार है होली।
2. सभी रंगों का रास है होली,
मन का उल्लास है होली,
जीवन में खुशियां भर देती है,
इसलिए तो खास है होली।
होली 2021 की शुभकामनाएं
3. खा के गुजिया,
पी के भंग,
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग.
होली मुबारक

4. लाल रंग आपके गालों के लिए,
काला रंग आपके बालों के लिए,
नीला रंग आपकी आंखों के लिए,
पीला रंग आपके हाथों के लिए,
गुलाबी रंग आपके सपनो के लिए,
सफ़ेद रंग आपके मन के लिए,
हरा रंग आपके जीवन के लिए,
होली के इन 7 रंगों के साथ,
आपके पूरे परिवार को रंग भरी शुभकामनाएं

