Happy Hindi Diwas 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Shayari in Hindi: आज यानी 14 सितंबर के दिन देश में हिन्दी दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, साल 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला लिया था। इसके बाद साल 1953 में पहली बार 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया गया और तब से हर साल इस खास दिन को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
Happy Hindi Diwas 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: Download and Send
हिन्दी हम भारतीयों के लिए केवल भाषा नहीं बल्कि पहचान है। इसी कड़ी में हमारे देश में इस खास दिन को खूब उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिन्दी दिवस के खास मौके पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे कवि सम्मेलन, निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में हिन्दी भाषा के महत्व को दर्शाया जाता है और लोगों को हिन्दी भाषा के प्रति जागरूक किया जाता है।
इसके अलावा लोग सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को इस खास दिन की बधाई और शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप हिन्दी दिवस की खास अंदाज में शुभकामनाएं दे सकते हैं।
हिन्दी दिवस पर इन संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं-
प्यार मोहब्बत भरा है जिसमें,
जिससे जुड़ी हर आशा है,
मिश्री से भी मीठी वो हमारी हिंदी भाषा है।
हिंदी दिवस की बधाई
अगर भारत का करना है उत्थान तो हिन्दी को अपनाना होगा,अंग्रेजी को ‘विषय-मात्र’ औरहिंदी को ‘अनिवार्य’ बनाना होगा।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हिन्दी जीवन का आधार है,
हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है,
हिन्दी में बसे हमारे संस्कार हैं,
आप सभी को हिन्दी में मेरा नमस्कार है।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी में प्यार है, हिंदी में संस्कार हैं,
मैं हिंदुस्तानी हूं और हिंदी मेरा आधार है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द्वीप-द्वीप हर महाद्वीप में,
हर हिन्दी के दीप जलाएं,नगर-नगर घर ग्राम-ग्राम में,
हम हिन्दी की अलख जगाएं।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।
हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।
हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिन्दी दिवस पर है प्रण,
इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे,
मातृभाषा का मान बढ़ाकर,
नया इतिहास बनाएंगे।
हिंदी दिवस के अवसर पर आओ पढ़ें और पढ़ाएं,हिंदी हमारी भाषा है, आओ इसे अपनाएं।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हमारी आन-बान-शान है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी,
हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,
हम सबका अभिमान है हिंदी।
हिंदी दिवस की बधाई
विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
अपने वतन की सबसे प्यारी भाषा
हिंदी जगत की सबसे न्यारी भाषा।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हम सब का अभिमान है हिन्दी
भारत देश की शान है हिन्दी।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
हिन्दी सबसे सहज भाषा है। अपनी भाषा के प्रति प्रेम न केवल आज, बल्कि हर दिन बांटें।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!
आइए हम सब अपनी हिन्दी भाषा पर गर्व करें और इस दिवस को धूमधाम से मनाएं।
आपको हिन्दी दिवस की ढेरों शुभकामनाएं

द्वीप-द्वीप हर महाद्वीप में, हर हिन्दी के दीप जलाएं,नगर-नगर घर ग्राम-ग्राम में, हम हिन्दी की अलख जगाएं।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं
भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिन्दी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है, जो ‘अ’ अनपढ़ से शुरू होकर ‘ज्ञ’ ज्ञानी पर समाप्त होती है।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!

आइए मिलकर हिन्दी दिवस मनाएं,
हिन्दी के प्रति प्यार जताए,
करें हिन्दी का सम्मान,
यह है हमारा सबसे बड़ा काम।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हिन्दी हैं हम, वतन हैं हिन्दुस्तान हमारा।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस हिन्दी दिवस पर हमने लिया है यह प्रण,
हिन्दी बोलेंगे, हिन्दी सीखेंगे और हिन्दी सिखाएंगे।
हिन्दी को अपनी पहचान बनाएंगे।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।
हिन्दी जीवन का आधार है,
हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है,
हिन्दी में बसे हमारे संस्कार हैं,
आप सभी को हिन्दी में मेरा नमस्कार है।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

भारत देश की आशा है,
हिंदी अपनी भाषा है,
जात-पात के बंधन को तोड़े,
हिंदी सारे देश को जोड़े।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हिन्दी दिवस का उद्देश्य हिन्दी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देना है।