Happy Hartalika Teej 2020 Wishes Images, Status, Photos, Pics, Quotes: हरतालिका तीज इस साल 21 अगस्त (शुक्रवार) को मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने और विधि-विधान से पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। पति-पत्नी के बीच अनबन दूर होती है और रिश्तों में मिठास आती है। हरतालिका तीज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और राजस्थान में खास तौर पर मनाया जाता है।

व्रती महिलाएं इस दिन सूर्योदय से पहले जगकर स्‍नान करने के बाद 16 श्रृंगार करती हैं। सुहाग की सारी वस्‍तुएं माता पार्वती को अर्पित करती हैं। सुबह पूजा के बाद महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। पूजन के लिए गौरी-शंकर की मिट्टी की प्रतिमा बनाई जाती है।

Happy Hartalika Teej 2020 Wishes Images, Messages, Status, Wallpapers, Quotes, Pics:

हरतालिका तीज पूजा का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक है। आपको बता दें कि चार तीजों में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज व्रत हर स्त्री के लिए बेहद खास और लाभकारी माना गया है। यह व्रत कुंवारी कन्याएं और स्त्रियां रखती हैं। इस खास मौके पर इन मैसेज, कोट्स और इमेजेज को भेजकर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से लें ट्रेंडिंग कोट्स-

Happy Hartalika Teej 2020 Wishes Images, Quotes, Messages, Status, Photos, Pics:

1. तीज का त्योहार है उमंगों का त्योहार
खिले हैं फूल, है बारिश की फुहार
कहते हैं दिल से मुबारक हो आपको तीज का त्योहार।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!

2. मेहंदी से सजे हाथ,
नव-विवाहितों की खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास,
इन सब के बीच हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।

3. चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो तीज का त्योहार

4. व्रत तीज का है, बहुत ही मधुर प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया।
तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

5. आपका तप रंग लाए
मां अपना आर्शीवाद बरसाएं
आप के घर खुशहाली आए
और आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं
हैप्पी हरतालिका तीज।