Happy Hariyali Teej 2019 Mehandi Designs Images: हरियाली तीज शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 3 अगस्त को है। महिलाएं पूरे साल बड़ी सिद्धत से इस त्योहार का इंतजार करती हैं। ऐसा कहा जाता है कि हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने मां पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया था। इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, तो वहीं कुवांरी लड़कियां अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं और लड़कियां इस खास मौके पर हाथों में मेहंदी डिजान्स भी लगवाती हैं।
यदि आप भी घर पर खुद से हाथों में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो हम आपको कुछ खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। ये डिजाइन्स आपके हाथों पर बेहद खूबसूरत लगेंगे और आपके इस पर्व को सेलिब्रेट करने की खुशी को भी दोगुना कर देंगे।










