Happy Guru Purnima 2022 Wishes, Status Images, Quotes, ,Messages in Hindi, Photos: हमारे हिंदु धर्म में हर त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा ही एक त्योहार ‘गुरु पूर्णिमा’। इस दिन सब लोग अपने-अपने गुरु को विश करके आशीर्वाद लेते हैं। कहा जाता है कि इस दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। जिसके कारण बड़े श्रद्धा-भाव के साथ इस दिन को मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू पंचांग के चौथे महीने आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा आती है। पौराणित कथाओं की मानें तो वेद व्यास ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। जिसके कारण उन्हें गुरुओं के गुरु माना जाता है। टीचर के अलावा हमें सही मार्गदर्शन कराने वाला भी हमारा गुरु कहलाता है, वो फिर चाहे मां-बाप, भाई बहन या दोस्त ही क्यों न हो। आज हम आपको कुछ ऐसे विशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने गुरु को विश कर सकते हैं।

गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं

सब धरती कागज करूं,
लिखनी सब बनराय |
सात समुद्र की मसि करूं,
गुरु गुण लिखा न जाय।।
गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं

शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई’

जिसके प्रति मन में सम्मान होता है
जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को,
वो गुरु तो सबसे महान होता है।

तुमने सिखाया उंगली पकड़ कर हमें चलना,
तुमने बताया कैसे गिरने के बाद संभलना,
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे इस मुक़ाम पे,
गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आभार प्रणाम से।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

सब धरती कागज करूं, लिखनी सब बनराय।
सात समुद्र की मसि करूं, गुरु गुण लिखा न जाय।
गुरु पुर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविन्द दियो बताय
Happy Guru Purnima 2022

करता करे न कर सके, गुरु करे सो होए।
तीन लोक नौ खंड में, गुरु से बड़ा ना कोए।।
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत बधाई

शिल्पी छैनी से करे सपनों को साकार,
अनगढ़ पत्थर से रचे मनचाहा आकार।
माटी रख कर चाक पर घड़ा घड़े कुम्हार,
श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो शिष्य पाय संस्कार।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को पढ़ रह रही है। गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को सुबह 4 बजे से प्रारंभ होकर शाम 7:20 मिनट पर समाप्त होगी।