Happy Guru Purnima 2021 Wishes Images, Messages, Status, Photos, Quotes: भारत में सभी त्योहारों को बेहद हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इन्हीं त्योहारों में से एक है गुरु पूर्णिमा जो इस साल 24 जुलाई को पड़ रहा है। यूं तो सभी पूर्णिमा को बेहद फलदायी माना जाता है लेकिन गुरु पूर्णिमा को अधिक पुण्यदायी माना गया है। कहा जाता है कि इसी दिन प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। ऐसा भी माना जाता है कि मानव जाति को पहली बार चारों वेदों का ज्ञान व्यास जी ने ही दिया था।
हिंदू पंचांग के चौथे महीने आषाढ़ की पूर्णिमा के दिन ही गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है। इस साल का शुभ मुहूर्त 23 जुलाई, सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर 24 जुलाई, सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
इस दिन लोग अपने गुरुओं के सम्मान के लिए कार्य करते हैं, कई शिक्षण संस्थानों में गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजन करवाए जाते हैं। ऐसे में आप भी चाहें तो इस खास दिन पर अपने शिक्षकों को शुभ संदेश भेजकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
1. वक़्त भी सिखाता है और गुरु भी,
पर दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है
कि गुरु सिखाने के बाद इम्तेहान लेता है
और वक़्त इम्तिहान लेकर सिखाता है।।
गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं
2. शांति का पढ़ाया पाठ,
अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें,
नफरत पर विजय है प्यार।।
गुरु पुर्णिमा की बधाई
3. गुरु बिना ज्ञान नहीं,
ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और
कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं
4. गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु है मेरा अनमोल
हैप्पी गुरु पूर्णिमा
5. अक्षर ज्ञान ही नहीं,
गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान,
गुरुमंत्र को कर आत्मसात
हो जाओ भवसागर से पार !!
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
नित नई राहे दिखाते
ज्ञान की बातें सिखाते
राह मे जब हम गिरे तो
युक्ति उठने की सुझाते
शब्द मन के द्विग है होते
अपनी आंखो से दिखाते
ज्ञान अमृत क़ो पिलाक़र
प्यास मन की बुझाते
अपना अनुभ़व शिष्य को दे
जिन्दगी उसकी सजाते
द्रोण जैसे गुरु धरापर
इक़ धनुर्धर नित बनाते
भाग्यशाली हूं मिले दो
एक गुरु तो सब ही पाते
माता-पिता ने जन्म दिया पर गुरु ने जीने की कला सिखाई है,
ज्ञान, चरित्र, संस्कार और दयावान बनने की हमने शिक्षा पाई है।
विद्यालय है मंदिर मेरा, गुरु मेरे भगवान् हैं,
हमारे हृदय में नित उनके लिए सम्मान है।
गुरु का नाम आपके दिल में निहित हो,
गुरु जी का दिव्य प्रेम और आशीर्वाद आपके साथ हमेशा बना रहे
सबसे अच्छा गुरु किताबों से नहीं, दिल से सिखाता है,
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं...
मां-बाप की मूरत है गुरु! कलयुग में भगबान की सूरत है गुरु!
गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आभार सलाम से,
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम,
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
अब आप जिस रास्ते पर हैं, उस पर बने रहें,
अपने गुरु के बताए रास्तों पर चलें,
चमक आपके पास आएगी,
आप अपने जीवन के स्टार होंगे, हैप्पी गुरु पूर्णिमा!
गुरु से श्रेष्ठ कोई देवता नहीं है,
गुरु की कृपा से बेहतर कोई लाभ नहीं है...
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई...
शांति का पढ़ाया पाठ, अज्ञानता का मिटाया अंधकार,
गुरु ने सिखाया हमें, नफरत पर विजय है प्यार!
मैं तो सात संमुद्र की मसीह करु, लेखनी सब बदराय,
सब धरती कागज करुं पर, गुरु गुण लिखा ना जाय,
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!
गुरु आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल?
लाख कीमती धन भला, गुरु हैं मेरे अनमोल
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मेरे गुरु के चरणों में प्रणाम,
मेरे गुरु जी कृपा राखियो तेरे ही अर्पण मेरे प्राण,
गुरु पुर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरु पूर्णिमा के दिन प्रथम गुरु माने गए महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। ऐसा भी माना जाता है कि मानव जाति को पहली बार चारों वेदों का ज्ञान व्यास जी ने ही दिया था।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!
शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार,
अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार,
माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार,
श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार