Happy Guru Gobind Singh Jayanti 2024 Hindi Wishes Quotes Images Messages: सिखों के 10वें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी (Guru Gobind Singh) का जन्म सन 1666 में पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को पटना में हुआ था। इस साल ये दिन 17 जनवरी को पड़ रहा है। ऐसे में 17 जनवरी 2024 को गुरु गोबिंद सिंह जी की 357वीं जन्म वर्षगांठ मनाई जाएगी।

बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी, साथ ही उन्होंने ही सिखों को पंच ककार धारण करने को कहा था। तभी से केश, कृपाण, कंघा, कड़ा और कच्छा, ये 5 ककार सिखों की पहचान हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के 9वें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे और गुरु तेगबहादुर ने महज 9 साल की उम्र में अपने बेटे गोबिंद सिंह को सिखों का उत्तराधिकारी और दसवां गुरु नियुक्त कर दिया था।

गुरु गोबिंद सिंह ने भी अपने जीवन में साहस और धर्म के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। ऐसे में सिख समुदाय के लोग उनकी जयंती को खूब उत्साह के साथ मनाते हैं, साथ ही सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को इस खास दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं।

इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश-

सिर पर मेरे गुरुवर का हाथ है,
हरपल हरदम वो मेरे साथ हैं,
है विश्वास वही राह दिखाएंगे,
मेरे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!

आशीर्वाद मिले आपको गुरु का,
जिंदगी बने आपकी निराली,
आप पर गोबिंद सिंह की कृपा हो
और हर घर में छाए खुशहाली।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!

इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों और मेरे दुखों का है अंधेरा छाए,
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाए।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई!

लख-लख बधाई आपको,
गुरु गोबिंद सिंह का आशीर्वाद मिले आपको,
खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा,
दीये का बाती संग रिश्ता है जैसा।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं!