Happy Govardhan Puja 2023 Wishes in Hindi: रोशनी का त्योहार दिवाली पांच दिन का पर्व है। इसमें पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी जिसे छोटी दिवाली भी कहते हैं, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भाई दूज मनाई जाती है। वहीं, तीन त्योहार बीत जाने के बाद आज यानी 13 नवंबर के दिन देशभर में श्री कृष्ण की लीला के त्योहार गोवर्धन पूजा को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस लेख में हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। आप इस शुभकामना संदेशों को अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों को भेजकर गोवर्धन पूजा के पर्व को और खास बना सकते हैं।
गोवर्धन पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश-
हर खुशी आपके द्वार आए,
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं,
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं
और ये त्यौहार खुशी से मनाएं।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना!
जिसने लोगों की रक्षा करने
एक अंगुली पर पहाड़ उठाया,
उसी कन्हैया की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभु श्री कृष्ण जिनका है नाम,
गोकुल है जिनका धाम,
गोवर्धन के दिन पर उनको
आओ मिलकर करें प्रणाम।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया,
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया,
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
मुरली मनोहर, ब्रिज के दरोहर
वो नंदलाला गोपाला
बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला
सब मिलकर मचाए धूम की कृष्णा है आने वाला है।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है,
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा।
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय कृष्ण का नारा।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
कृष्ण की शरण में आकर
भक्त नया जीवन पाते हैं,
इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम
सच्चे दिल से मनाते हैं।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम,
पूरे होंगे सारे अधूरे काम,
आज काम न करना कोई दूजा,
आज तो करना है गोवर्धन पूजा।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
कृष्णा की भक्ति और मन में उनके लिए सदा रहे प्यार,
मुबारक हो आपको गोवर्धन का त्योहार।
चंदन की खुशबू, रेशम का हार
धुप की सुगंध, दीयों की फुहार
दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपके लिए गोवर्धन पूजा का ये त्यौहार।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रेम से कृष्णा का नाम जपो,
दिल की हर इच्छा पूरी होगी,
कृष्णा आराधना में लीन हो जाओ,
उनकी महिमा, जीवन खुशहाल कर देगी।गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
