Happy Govardhan Puja 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos, Pics: इस बार गोवर्धन पूजा 15 नवंबर को मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल दिवाली के अगले दिन होता है। ये पूजा कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार जब मवेशियों को चराते हुए भगवान कृष्ण गोवर्धन पर्वत पहुंचे तो वहां लोग उत्सव मना रहे थें। कारण पूछने पर उन्हें जानकारी मिली कि वहां इंद्रदेव प्रसन्न होकर वर्षा करें, इस हेतु पूजा हो रही है। तब श्रीकृष्ण ने कहा कि देवराज इंद्र से अधिक ताकतवर ये पर्वत है। इसी के प्रभाव से यहां बारिश होती है और लोगों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए।
गोवर्धन का दूसरा नाम अन्नकूट भी है। इसका अर्थ है भोजन का पहाड़। इस खास दिन पर भक्त भगवान कृष्ण के लिए भोग तैयार करते हैं जिसमें छप्पन या फिर 108 प्रकार के पकवानों को शामिल किया जाता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने परिजनों व दोस्तों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन संदेशों की मदद ले सकते हैं –
कृष्ण की भक्ति और
दिल में रहे प्यार,
मुबारक हो आपको
गोवर्धन पूजा का त्योहार।
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2020
जन हित में एक ऊंगली पर
कन्हैया ने पर्वत को उठाया,
उसी दिन की याद दिलाने
गोवर्धन पूजा का दिन आया
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं
हर ख़ुशी आपके द्वार आएं,
जो आप मांगे उससे अधिक पाएं।
गोवर्धन पूजा में कृष्ण गन आएं,
और ये त्योहार ख़ुशी से मनाएं।
हैप्पी गोवर्धन पूजा।
मुरली मनोहर
बृज की धरोहर
वो नंदलाला गोपाला
सब मिलकर मचाएं धूम
कि कृष्ण है आने वाला
गोवर्धन पूजा की बधाई
गरज उठे गगन सारा,
समंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे जय कृष्ण का नारा
शुभ गोवर्धन पूजा