Ganesh jayanti 2026 wishes in hindi : 22 जनवरी यानी गुरुवार को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इसे वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। गणेश जयंती का पावन पर्व हर साल माघ महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। ये पर्व विशेष रूप से महाराष्ट्र व कोंकण के तटीय क्षेत्रों में मनाया जाता है। माघी गणेश जयंती पर आप अपनों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

गणपति बप्पा आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद दें। आपका हर कार्य सिद्ध हो और हर दिन मंगलमय हो। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!

गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया! आपके जीवन में आए नई ऊर्जा, नई शुरुआत और अपार सफलता। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

गणपति बप्पा के चरणों में समर्पित हो हर भावना, हर कामना। आपका जीवन हो मंगलमय। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

गणपति जी की कृपा से आपके सारे कार्य सिद्ध हों और जीवन में सफलता मिले। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

गणेश जी के चरणों में सिर झुकाएं, हर कठिनाई को दूर भगाएं, हर पल जीवन में सुख पाएं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा, ये गणेश जी का दरबार है, देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को अपने हर भक्त से प्यार है। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!