महात्मा गांधी के बारे में वैसे तो ज्यादातर बातें हम सभी को पता हैं। उनका जन्म, देश को आजाद कराने के लिए उनके सत्याग्रह और अहिंसा के सिद्धांत, विश्व में उनके कीर्तिमान और उनकी हत्या। पर आइए उनके जीवन के कुछ कम छुए पहलुओं के बारे में बात करते हैं। जैसे अमेरिका की टाइम मैगजीन ने 1930 में राष्ट्रपिता बापू को ‘मैन ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से नवाजा था। संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर वाले दिन यानी उनके जन्मदिन को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के नाम से मनाने का फैसला किया। बापू को महात्मा की उपाधि रवींद्र नाथ टैगोर ने दिया था।
आइए देश के राष्ट्रपिता अपने प्यारे बापू की 150वीं जयंती पर उनके चुनिंदा बेहतरीन कोट्स को न सिर्फ जानें बल्कि अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी बताएं। उनके विचार आज भी रीयल लाइफ में काफी असरदार साबित होते हैं::
खुद में पहले वो बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
– महात्मा गांधी

Highlights
अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली हैं।
- महात्मा गांधी
कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
- महात्मा गांधी
कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता हैं।
- महात्मा गांधी
मौन सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।
- महात्मा गांधी
विश्वास को हमेशा तर्क से तौलिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है।
- महात्मा गांधी
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
- महात्मा गांधी
आंख के बदले में ओख, पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
- महात्मा गांधी
पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर आप से लड़ेंगे और तब आप जीत जायेंगे।
- महात्मा गांधी
आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
- महात्मा गांधी