Happy Engineer’s Day 2019 Wishes Images, Quotes, Status: मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (एम. विश्वेश्वरैया) भारत एक महान इंजीनियर और राजनेता थे। भारत के बेहतर निर्माण के लिए उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके इस योगदान को देखते हुए 1955 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था। एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के रूप में हर साल इंजीनियर्स डे मनाया जाने लगा। हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को देखते हुए ब्रिटिश सरकार ने भी उन्हें ‘नाइट कमांडर ऑफ़ द ब्रिटिश इंडियन एम्पायर’ (KCIE) से सम्मानित किया।

हालांकि एम. विश्वेश्वरैया को भी जीवन में कई चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ा था। उनकी बड़ी चुनौती सन 1894-95 में उनके सामने आई, जब उन्‍हें सिन्ध के सक्खर क्षेत्र में पीने के पानी की परियोजना सौंपी गयी। लेकिन इस चुनौती से वह डरे नहीं और उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया। उन्‍होंने वहां पर बांध बनवाने की योजना बनवाई।

अपने इंजीनियरिंग वाले दोस्तों के साथ याद करें वो बदमाशियां, शेयर करें बेस्ट विशेज

देश के ग्रेड इंजीनियर्स के कोट्स जो सभी को प्रेरित करेंगे

किसकी याद में इंडिया आज मनाता है इंजीनियर्स डे, क्या आपको पता है?

मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या ने लोगों के लिए कई ऐसे कोट्स लिखें थे जो काफी प्रेरणादायक थे। आइए जानते हैं उनके कोट्स-

1. “जातिगत विवादों और गाँव के गुटों में मानसिक ऊर्जा बर्बाद होती है।”

2. “Mental energy is wasted in caste disputes and village factions.”

3. “जंग लगने के बजाय वर्कआउट करना बेहतर है।”

4. “स्व-परीक्षा नैतिक या आध्यात्मिक नहीं है, लेकिन धर्मनिरपेक्ष है – अर्थात, भारत में स्थानीय परिस्थितियों का एक सर्वेक्षण और विश्लेषण और दुनिया के अन्य हिस्सों में उन लोगों के साथ एक तुलनात्मक अध्ययन।”

5. “It is better to work out than rust out.”

6. “एक राष्ट्र के निर्माण का तरीका एक अच्छे नागरिक का निर्माण करना है। अधिकांश नागरिकों को कुशल, अच्छे चरित्र का होना चाहिए और उनके पास कर्तव्य की उच्च भावना होनी चाहिए।”

7. “I have a new philosophy. I’m only going to dread one day at a time”

8. “प्रत्येक व्यक्ति जो महान बन गया है वह लगातार अपनी उपलब्धि का श्रेय देता है।”