Happy Eid Ul-Fitr, Eid Mubarak 2024 Wishes Images, Status, Quotes, Messages, Shayari in Hindi: ईद-उल-फितर मुसलमानों का सबसे खास त्योहार है, जो रमजान का महीना खत्म होने के बाद मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, रमजान साल का 9वां महीना है और 10 वां महीना शव्वाल है। इसी महीने के पहले दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे जश्न के साथ मनाया जाता है। रमजान के 30 रोज़े रखने के बाद मुसलमान ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।  

Happy Eid ul Fitr 2024 Wishes Hindi, Shayari, Images, Quotes: Downlode and Send

इस्लाम धर्म के मुताबिक, ईद का ये त्योहार रमजान के 30 रोजे रखने के बाद चांद देखकर मनाया जाता है। माना जाता है कि 622 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद और उनके अनुयायी मक्का शहर छोड़कर मदीना चले गए थे तभी से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने की घोषणा की गई थी। 624 ईसवी में मोहम्मद के मदीना आने के दो साल बाद अल्लाह ने रमजान के महीने में 30 रोज़े रखने का हुक्म दिया, तब से आज तक रमजान के महीने में मुसलमान 30 रोजे रखते हैं और शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाते हैं।

Happy Eid ul Fitr 2024 Wishes Hindi, Shayari, Images, Quotes: Downlode and Share

मुसलमान रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं, रोज़े रखते हैं, ज़कात-खैरात गरीबों में तकसीम करते हैं। मान्यताओं के मुताबिक अल्लाह ईद के दिन अपने बंदों को रमजान में की गई इबादत का इनाम देता है। रमजान के बाद आप भी ईद के दिन अपने दोस्तों और साथियों को बधाई देना चाहते हैं तो इन खूबसूरत मैसेज को भेजकर मीठी ईद की बधाई दे सकते हैं।

Eid ul Fitr Mubarak 2024 Wishes Shayari, Images, Quotes

समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक !

चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से
हमारी दुआ हैं इस ईद पर वो मिल जाए आपको!
ईद मुबारक को आपको !

आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे,
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।

चांद को चांदनी मुबारक
फ़लक को सितारे मुबारक
सितारों को बुलंदी मुबारक
और आपको हमारी तरह से
ईद मुबारक !

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक !