Happy Easter 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: इस बार ईस्टर पर्व 4 अप्रैल यानी रविवार को है, ये त्योहार ईसाई धर्म के लोगों का मुख्य त्योहार है। माना जाता है कि इस दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे और अगले 40 दिनों तक अपने भक्तों के बीच रहे थे। ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ही ईस्टर पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस के बाद ये ईसाइयों का दूसरा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार होता है।
गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह जीवित हो गए थे, इस दिन को ईस्टर के रूप में मनाते हैं। इस दिन को मृतोत्थान दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन इसा मसीह की पूजा होती है, चर्च और घरों में मोमबत्ती जलाया जाता है, साथ ही लोग व्रत रखते हैं। इस खास दिन पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भी भेजते हैं –
1. हर चेहरे पर रहे हैप्पीनेस हरदम,
मिले अपनी मंजिल सबको चलते रहें कदम,
साथ दें सच्चाई का, काम करें अच्छाई का,
वक्त यूं ही बीते, रहम रहे खुदाई का।।
ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं
2. जीवन में ज्यादा रिश्ते हों या न हों,
लेकिन जो भी रिश्ते है उनमें,
प्यार और एक दूसरे का साथ होना बहुत जरूरी है
प्रभु ईसा मसीह की असीम कृपा आप पर बनी रहे।।
ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं
3. वादा है खुदा का यह ईस्टर,
रहे हर इंसान खुश होकर,
आंखों में सपने चलते रहें,
लाइफ में हैप्पी हर कोई रहे।
4. जो तुम्हारे दाहिने गाल पर थप्पड़ मारे,
उसकी ओर दूसरा गाल भी कर दो,
हिंसा न करो।।
ईस्टर की बधाई