Happy Diwali 2018 Wishes Images, Messages, Status, Quotes, SMS, Shayari, Photos: दिवाली हिंदूओं का त्योहार है और इसे भारत के अलावा और भी कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल 7 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई तरह की कहानियां हैं। इनमें से एक यह भी है कि इस दिन राम जी अपने 14 साल के वनवास के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। उस दिन अयोध्यावासियों ने पूरे राज्य को दीपों से सजाया था। दिवाली की शुरूआत धनतेरस से शुरू होती है। इस त्योहार के लिए लोग बहुत समय पहले से घर की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं।
इस पर्व का इंतजार जितना बड़ें करते हैं उतनी ही उत्सुकता बच्चों में भी होती है। इस त्योहार के दिन हर किसी का घर रोशनी से जगमगा उठता है और घर की सारी बुराई खत्म हो जाती है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोटो, वाट्सअप और फेसबुक मैसेज के जरिए दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं।
Diwali 2018 Puja Muhurat, Time, Vidhi: यहां पढ़ें
इस दिवाली जलाना हजारों दिये
खूब करना उजाला खुशी के लिए
एक कोने में एक दिया जलाना जरूर
जो जले उम्र भर हमारी दोस्ती के लिए
दिवाली की शुभकामनाएं।।
दियो की रोशनी से झिलमिलाता आंगन हो,
पटाखों की गूंजों से आसमान रोशन हो,
ऐसी आए झूम के ये दिवाली आपकी,
हर तरफ खुशियों का ही मौसम हो।।
पूजा से भरी थाली है,
चारों ओर खुशहाली है,
आओ मिलके मनाए ये दिन,
आज दिवाली है।
आपको और आपके परिवार को
ढेरों शुभकामनाएं।।
दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन में
नई रोशनी लाए, बस यही शुभकामनाए है
आपके लिए इस दिवाली में।
शुभ दिवाली।।
Highlights
आप यह तस्वीर भेजकर दिवाली की बधाई दे सकते हैं। हाल के दिनों में तस्वीरों के जरिए त्योहारों की शुभकामना देने का चलन बढ़ा है।
आप इस सुदंर तस्वीर को दिवाली की शुभकामना देने के लिए भेजिए। इसे देखकर आपके परिजन बहुत ही प्रसन्न होंगे।
इस प्यारी सी तस्वीर के साथ मनाएं दिवाली। आप इसे अपने परिजनों को भी भेज सकते हैं।
यह तस्वीर बेहद ही खूबसूरत है। आप इसे दिवाली के मौके पर भेजकर शुभकामना दे सकते हैं।
भगवान करें हर घर में हो उजाला, आए ना कभी कोई रात काली, हर घर में हों खुशियां हर घर में हो रोशन दिवाली। दिवाली की शुभकामनाएं!
सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार, चन्दन की खुशबू, अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको दीवाली का त्यौहार। हैप्पी दिवाली!
धन लक्ष्मी से भर जाए घर हो वैभव अपार, खुशियों के दीपों से सज्जित हो सारा संसार, आंगन आएं बिराजें लक्ष्मी करें विश्व कल्याण, मन आंगन में भर दे उजाला दीपों का त्योहार। शुभ दीपावली!
लाए हर चेहरे पर मुस्कान, सुख और समृद्धि की बहार, समेट लो सारी खुशियां, अपनों का साथ और प्यार। दीपावली की बधाई!
पूजा की थाली, रसोई मे पकवान, आंगन में दिया, खुशियां हो तमाम। हैप्पी दिवाली!
सोने का रथ चांदी की पालकी, बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी आईं, देने आपको और आपके परिवार को, दीवाली की ढेर सारी बधाई। हैप्पी दिवाली!
नव दिप जले नव फुल खिले, आपको नित नई बहार मिले, दिपावली के पावन अवसर पर, आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले। दिपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
दिवाली का पर्व परिवार के साथ मिलकर मनाया जाता है। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य एकजुट होते हैं और इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा, " दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आपके जीवन सुख, शांति और समृद्धि आए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंन अपने शुभकामना संदेश में कहा, "आप सभी देशवासियों को अन्धकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय के पर्व ‘दीपावली’ की मंगलमय शुभकामनाएं।"
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दिवाली की शभकामनाएं दी है। उन्होंने टि्वटर के जरिए अपने संदेश में कहा, "दीवाली का त्योहार सभी देशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाए। मेरी कामना है कि दीपों का यह पर्व हमारे देश के प्रत्येुक घर और परिवार को तथा समूचे विश्व को आलोकित कर दे।"
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंन अपने बधाई संदेश में कहा, "दीपावली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।"
दीप जलें तो रौशन हो आपका जहां पूरा हो आपका हर एक अरमान माँ लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर इस दिवाली आप बहुत धनवान हों, दिवाली की हार्दिक बधाई