Happy Dev Diwali 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिंदू धर्म में देव दीपावली के पर्व का बेहद महत्व है। इसे ‘देवताओं की दिवाली’ भी कहा जाता है। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। इस साल ये तिथि आज 15 नवंबर को पड़ रही है।
मान्यताओं के अनुसार, देव दिवाली पर दीपदान का विशेष महत्व होता है। इस खास मौके पर भगवान शिव की नगरी काशी को हजारों दीपों से सजाया जाता है, ऐसे में गंगा घाटों का नजारा भाव विभोर कर देने वाला रहता है। वहीं, पूजा-पाठ से अलग लोग एक-दूसरे को देव दिवाली की ढ़ेरों शुभकामनाएं भी देते हैं।
इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए कुछ संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं। आप इन्हें स्टेटस पर लगाकर या वाट्सऐप, फेसबुक के जरिए अपनों को भेजकर खास अंदाज में देव दिवाली के पर्व की बधाई दे सकते हैं।
देव दिवाली पर अपनों के साथ शेयर करें ये संदेश और तस्वीरें-
\
आओ मिलकर करें दीप दान,
प्रसन्न होंगे शिव भगवान।देव दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
सुख और समृद्धि आपके आंगन में झिलमिलाए,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाए,
खुशियां आपके द्वार पर आकर बिखर जाएं,
देव दीपावली पर्व की आपको शुभकामनाएं।
कह दो अंधेरों से कहीं और घर बना लें
मेरे मुल्क में रौशनी का सैलाब आया है।देव दिवाली की शुभकामनाएं।
गंगा घाट पर जलते जगमग दीप
भाव विभोर करने वाला अद्भुत परिवेश,
देव दिवाली जीवन में लाएं खुशियां अनेक।आपकी देव दीपावली मंगलमय हो।
बधाइयों से अलग अगर आप देव दिवाली की कहानी जानना चाहते हैं, तो यहां क्लिक कर पढ़ें- इस दिन देवता क्यों मनाते हैं दिवाली और इस पर्व का धार्मिक महत्व क्या है