पूरे देश में हर साल बाल दिवस को 14 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन 14 नवंबर, 1889 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawahar lal Nehru) का जन्म हुआ था। पूर्व प्रधान मंत्री को बच्चे से बहुत लगाव था इसलिए इस दिन को ‘बाल दिवस’ (Children’s Day 2024) के रूप में भी मनाया जाता है। पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चे देश के भविष्य के निर्माता हैं। अगर देश का भविष्य सुरक्षित रखना है तो बच्चों का भविष्य अच्छा बनाना सभी भारतीयों का कर्तव्य होना चाहिए।
Happy Children’s Day 2024 Wishes Images, Quotes
चिल्ड्रेंस डे पर बधाई संदेश
वहीं, इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की याद में बाल दिवस को सेलिब्रेट किया जाता है। चिल्ड्रेंस डे के मौके पर हर स्कूलों में जहां प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है वहीं बच्चे भी अपने चाचा नेहरू को याद करते हैं। इस मौके पर आप भी इन कोट्स और मैसेज के जरिए बाल दिवस और चाचा नेहरू के जन्मदिवस की बधाइयां दे सकते हैं।

चाचा नेहरू के हम है बच्चे प्यारे,
मां-बाप के राज दुलारे,
आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस,
आओ मिलकर मनाये बाल दिवस।
चिल्ड्रेंस डे की हार्दिक बधाई!
Happy Childrens Day 2024

खबर ना होती कुछ सुबह की,
ना कोई शाम का ठिकाना था,
थक हार के आना स्कूल से,
पर खेलने तो जरूर जाना था।
बाल दिवस 2024 की शुभकामनाएं
Happy Children’s Day 2024

मां की कहानी थी,
परियों का फसाना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का हर वो मौसम सुहाना था।।
बाल दिवस 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Children’s Day 2024
देश की प्रगति के हम हैं आधार,
करेंगे हम चाचा नेहरू के सपने साकार!!
Happy Childrens Day 2024

मैडम आज ना डांटना हमको,
आज हम खेलेंगे-गाएंगे,
साल भर हमने किया इंतज़ार,
आज हम बाल दिवस मनाएंगे।
Happy Childrens Day 2024