Happy Children’s Day (Bal Diwas) 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages (बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं): पूरे देश में हर साल बाल दिवस को 14 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। बाल दिवस को इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो बच्चों के प्रति अपने विशेष प्रेम और स्नेह के लिए जाने जाते थे। इस दिन का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और विकास के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। बाल दिवस बच्चों की खुशी और विकास का उत्सव है।
बाल दिवस पर यहां से अपने को भेजें बधाई संदेश
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बच्चे भी ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे। वहीं, नेहरू जी ने बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की स्थापना की थी, जिसमें IIT और IIM जैसे जाने-माने संस्थान शामिल है। चिल्ड्रेंस डे (Children’s Day) के मौके पर बच्चे भी अपने चाचा नेहरू को याद करते हैं। आप भी इन कोट्स और मैसेज के जरिए बाल दिवस और चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर अपनों को बधाइयां दे सकते हैं।

मां की कहानी थी, परियों का फसाना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का हर वो मौसम सुहाना था।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Children’s Day 2024

आज का दिन है बच्चों का,
कोमल मन का और कच्ची कलियों का,
मन के सच्चे ये प्यारे बच्चे,
चाचा नेहरू को हैं प्यारे बच्चे।
बाल दिवस की बहुत-बहुत बधाई!
Happy Childrens Day 2024

हमारे बचपन का वह दिन,
मैं बहुत याद करता हूं,
बचपन यूं ही गुजर जाता है,
जब तक हमको उसका अहसास होता है,
तब तक वह अतीत बन जाता है।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Children’s Day 2024

दुनिया का सबसे सच्चा समय,
दुनिया का सबसे अच्छा दिन,
दुनिया का सबसे हसीन पल,
सिर्फ बचपन में ही मिलता है।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Childrens Day 2024
रोने की वजह ना थी,
ना हसने का बहाना था,
क्यों हो गए हम इतने बड़े,
इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था।
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
Happy Childrens Day 2024