Happy Children’s Day 2020 Wishes Status, Images, Quotes, Messages, Greetings Card, Pics: बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू यानी कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के प्रति बेशुमार प्यार, उनकी शिक्षा व अधिकारों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहने के लिए पंडित नेहरू जाने जाते हैं। सन् 1889 में इलाहाबाद में पंडित मोतीलाल नेहरू के घर जन्में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बेहद शांत व सौम्य स्वभाव का परिचय देते थें। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य है इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

हर साल 14 नवंबर को स्कूल-कॉलेजों का नजारा बाकी दिनों से अलग होता है। सभी बच्चों के चेहरे पर इस दिन को मनाने की प्रसन्नता देखी जा सकती है। हालांकि, इस साल कोरोना के प्रकोप के कारण कार्यक्रमों का आयोजन भले ही न हो पाए। मगर आप इस खास दिन की बधाई कुछ विशेष संदेशों से दे सकते हैं –

1. रोने की वजह ना थी
ना हसने का बहाना था
क्यों हो गए हम इतने बड़े
इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था
बाल दिवस की शुभकामनाएं

2. आज का दिन है बच्चों का,
कोमल मन का और कच्ची कलियों का,
मन के सच्चे यह प्यारे बच्चे,
चाचा नेहरू को है प्यारे बच्चे,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

3. जब थे दिन बचपन के
वो थे बहुत सुहाने पल
उदासी से न था नाता
गुस्सा तो कभी न था आता
हैप्पी चिल्ड्रेंस डे 2020

4. सबके मन को भाते चाचा नेहरू,
बच्चों को हंसाते चाचा नेहरू,
दिल के भरा अनोखा प्यार,
करते वो बच्चों को प्यार बेशुमार।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Live Blog

11:57 (IST)14 Nov 2020
कई कार्यक्रमों का होता है आयोजन

पंडित नेहरू को बच्चों से खास लगाव था। वहीं, बच्चे भी उन्हें 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। इसी वजह से उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल-कॉलेजों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

11:08 (IST)14 Nov 2020
बाल दिवस की शुभकामनाएं

बच्चे दुनिया के सबसे मूल्यवान संसाधन होते है.

ये आने वाले कल का भविष्य हैं.

हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे!

09:54 (IST)14 Nov 2020
दिन है बच्चों का

आज का दिन है बच्चों का,
कोमल मन का और कच्ची कलियों का,
मन के सच्चे यह प्यारे बच्चे,
चाचा नेहरू को है प्यारे बच्चे,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।

08:50 (IST)14 Nov 2020
बच्चों के चेहरे की रौनक

हर साल 14 नवंबर को स्कूल-कॉलेजों का नजारा बाकी दिनों से अलग होता है। सभी बच्चों के चेहरे पर इस दिन को मनाने की प्रसन्नता देखी जा सकती है।

07:57 (IST)14 Nov 2020
मिलकर मनाये बाल दिवस....

चाचा नेहरू के हम है बच्चे प्यारे,
मां-बाप के राज दुलारे,
आ गया है चाचा जी का जन्मदिवस,
आओ मिलकर मनाये बाल दिवस

07:06 (IST)14 Nov 2020
बाल दिवस की शुभकामनाएं

मां की कहानी थी
परियों का फसाना था,
बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का वो हर मौसम सुहाना था,
बाल दिवस की शुभकामनाएं।