महापर्व छठ पूजा का त्योहार 13 नवंबर 2018 (मंगलवार) को है। वैसे तो सूर्य देव की आराधना का यह पर्व चैत्र शुक्ल षष्ठी और कार्तिक शुक्ल षष्ठी इन दो तिथियों को साल में दो बार मनाया जाता है। हालांकि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाये जाने वाला छठ पर्व मुख्य माना जाता है। कार्तिक छठ पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस त्योहार को भारत में बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। पहला दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन लोहंडा और खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथा दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व में सूर्य देव की उपासना की जाती है। इस त्योहार को षष्ठी तिथि पर मनाया जाता है, जिस कारण इसे सूर्य षष्ठी व्रत या छठ कहा गया है।
मान्यता है कि इस दिन सूर्य पूजा करने से आयु, बुद्धि, बल और तेज की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पुत्र प्राप्ति और अपनी संतानों की रक्षा के लिए माताएं ये व्रत करती हैं। माना जाता है जो व्यक्ति छठ माता की इन दिनों पूजा करता है छठ माता उनकी संतानों की रक्षा करती हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को छठ पूजा की बधाई देते हैं। सोशल मीडिया पर भी छठ पूजा की धूम दिखाई देती है। आप भी अपने दोस्तों को फेसबुक, वॉट्सएप के जरिए ये खास मैसेजेज, इमेजेज और एसएमएस भेजकर विश कर सकते हैं।

जो है जगत का पालनहार,
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,
न कभी रुके, न कभी देर करे,
ऐसे है हमारे सूर्य देव,
आओ मिलकर करे इस छठ पर उनकी पूजा.
हैप्पी छठ पूजा।

रथ पे होके सवार
सूर्य देव आये आपके द्वार
सुख सम्पति मिले आपको अपार
छठ पर्व की सुभकामनाये
मेरा आप करे स्वीकार
छठ पूजा की बहुत बधाई हो…

इस छठ पूजा में.. जो तू चाहे वो तेरा हो,
हर दिन ख़ूबसूरत और रातें रोशन हो,
कामयाबी चुमते रहे कदम हमेशा,
छठ पूजा मुबारक हो तुजे मेरे यार।

छठ पूजा के महापर्व पर
छठ मां की जय हो,
धन, समृद्धि से भरा रहे घर,
हर कार्य में आपकी विजय हो,
छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं…

खुशियों का त्योहार आया है,
सूर्य देव से सब जगमगाया है,
खेत खलिहान धन और धान,
यूँ ही बनी रहे हमारी शान,
छठ पूजा की शुभकामनाएं…


छठ का पर्व एकजुट होकर सेलिब्रेट किया जाता है। इस तस्वीर में पर्व के मौके पर लोगों की एकजुटता देखी जा सकती है।
इस पर्व पर सूर्य देव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि सूर्य पूजा करने से आयु, बुद्धि, बल और तेज की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही पुत्र प्राप्ति और संतान संबंधी समस्या के लिए सूर्य देव की उपासना की जाती है।
छठ पूजा आए बनके उजाले
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला
छठ महापर्व की शुभकामनाएं।