चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है। यह आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ता है और हिंदू कैलेंडर के पहले दिन को चिह्नित करता है। यह उत्तरी भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला नौ दिनों का त्योहार है। यह नवरात्रि चैत्र मास (हिन्दू कैलेंडर माह) के शुक्ल पक्ष के दौरान मनाया जाता है, जो मार्च और अप्रैल के बीच होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में इस नवरात्रि के पहले दिन को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाते हैं और कश्मीर में इसे नवरात्र कहा जाता है। इस नवरात्र अपनों को भेजकर बेहतरीन और ट्रेंडिंग मैसेज और कोट्स, उन्हें दें ढेर सारी शुभकामनाएं।
1. तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊँ,
चारों ओर अँधेरा ही अँधेरा घना पाऊँ,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।।
नवरात्रि की शुभकामनाएँ
2. माँ की आराधना का ये पर्व है,
माँ की 9 रूपों की भक्ति का ये पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का ये पर्व है,
भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है।
नवरात्रि की शुभकामनाएँ
3. लाल रंग की चुनरी से सजा माँ का दरबार,
हर्षित हुआ संसार नन्हें नन्हें क़दमों से,
माँ आये आपके द्वार।।
शुभ हो आपको नवरात्रि का ये पावन त्यौहार
4. शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे माँ,
हम सबकी जगदंबे माँ।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभ कामनाएं
5. सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
शुभ नवरात्रि
6. लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशिर्वाद से आपके जीवन में प्रकाश ही
प्रकाश हो॥
शुभ नवरात्रि
7. नव दीप जलें,
नव फूल खिलें,
रोज़ माँ का आशिर्वाद मिले,
इस नवरात्री आपको वो सब मिले जो आपका दिल चाहता है।। शुभ नवरात्रि