Happy Buddha Purnima 2024 Hindi Wishes, Images, Quotes, Status, Messages, Pics: वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। वहीं, इस साल ये तिथि आज यानी गुरुवार 23 मई को पड़ रही है। मान्यताओं के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था, ऐसे में इस खास दिन को बुद्ध जयंती भी कहा जाता है।

ये दिन बौद्ध धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वे भगवान बुद्ध के ज्ञान और उनके संदेश को याद करते हैं, अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर लोग एक-दूसरे शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। इसी कड़ी में हम भी यहां आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा के कुछ ऐसे ही संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश-

बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि।
संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

दिल में नेक ख्याल हों, होंठो पर हों सच्चे बोल,
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आपको शांति मिले अनमोल।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

न हो द्वेष,न हो क्लेश,
न हो जीवन में कोई भी शक,
भगवन बुद्ध दें आपको सुख, समृद्धि और शांति,
आरंभ से अंत तक।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

सुख और दुख जीवन के रंग हैं,
सब सही है अगर श्रद्धा संग है,
भगवान बुद्ध के ध्यान में सब मलंग है।
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा