Happy Buddha Purnima 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: बुद्ध पूर्णिमा हिंदू धर्म में बेहद खास बताया जाता है। वैशाख मास की पूर्णिमा को देशभर में बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग नदियों में स्नान करते हैं और दान-पुण्य करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग बाहर नहीं निकल पाएंगें इसलिए घर में ही रहकर लोग व्रत रखेंगे। इस बुद्ध पुर्णिमा के मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए कोट्स, फोटोज और मैसेजेज भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1. शांति और अहिंसा के दूत भगवान बुद्ध को नमन
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

2. बुद्ध के ध्यान में मगन है
सबके दिल में शांति का वास है
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा
सबके लिए इतनी खास है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

3. सच का साथ देते रहो
अच्छा सोचो अच्छा कहो
प्रेम धारा बनके बहो
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो
हैपी बुद्ध पूर्णिमा

4. बुद्ध जयंती के पावन मौके पर
आपको मन की शांति मिले
प्रेम और श्रद्धा के फूल हर दिन आपके मन में खिलें
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं

5. जीवन को अपने सार्थक बनाओ
प्रभु के ध्यान में मन को रमाओ
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं

6. न हो द्वेष,
न हो क्लेश
न हो मात्र में कोई भी शक
भगवन बुद्ध दे आपको सुख, समृद्धि और शांति
आरम्भ से अन्त तक
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं

7. प्रेम, सेवाभाव और शांति यही है
भगवन बुद्ध की दिशा
इस बुद्ध जयंती पर करते हैं आपकी खुशहाली की आशा
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं