Happy Bhagat Singh Jayanti 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: भारत के इतिहास में कई वीर सपूतों का नाम दर्ज है। इनमें भगत सिंह का नाम भी गर्व के साथ लिया जाता है। भगत सिंह ने अपने साहस और जुनून के साथ अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिलाकर रख दिया था। भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके क्रांतिकारी विचार और उनकी सोच आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है।

आज यानी 28 सितंबर को भगत सिंह की जयंती है और इस मौके पर हम उनके बलिदान को याद कर रहे हैं। इस मौके पर आइए पढ़ते हैं भगत सिंह के कुछ क्रांतिकारी विचार, इन विचारों को आप अपनों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

जोश से भर देंगे भगत सिंह के ये विचार-

मैं एक मानव हूं और जो कुछ भी मानवता को प्रभावित करता है उससे मुझे मतलब है।

जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है,

दुसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

राख का हर एक कण मेरी गर्मी से गतिमान है।

मैं एक ऐसा पागल हूं जो जेल में भी आजाद है।

बम और पिस्तौल क्रांति नहीं करते,

क्रांति की तलवार विचारों के पत्थर पर तेज होती है।