Milk Barfi Recipe: सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में बड़ी संख्या में शिवभक्त सोमवार को व्रत रखकर उनकी आराधना करते हैं। ऐसे में अगर आप भी भोलेनाथ के भक्त हैं और उन्हें घर में शुद्ध चीजों से उनके लिए भोग बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं। बाजार से आपने कई बार दूध से बनी सफेद बर्फी तो खरीदी होगी। लेकिन क्या आपको पता है आप घर पर बिल्कुल हलवाई जैसी बर्फी बना सकते हैं। इस बर्फी से आप शिवजी को भोग भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
दूध से सफेद बर्फी बनाने की आसान रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2½ कप दूध पाउडर, फुल क्रीम
¾ कप चीनी
1 कप दूध
¼ कप घी
3 टेबल स्पून पिस्ता, कटा हुआ
हलवाई जैसी बर्फी कैसे बनाएं?
दूध से हलवाई जैसी सफेद बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में दूध पाउडर लें। उसमें चीनी और दूध मिलाएं। इन्हें तब तक मिक्स करें जब तक ये पूरी तरह मिक्स न हो जाएं। इसके बाद इन चीजों को कड़ाही में डालें। फिर घी डालें। गैस को धीमा रखें। इस मिश्रण के गाढ़ा होने दें। आंच धीमी रखें और लगातार हिलाते रहें। यह मिश्रण 10 मिनट बाद पैन को छोड़ना शुरू कर देगा। इसे ओवरकुक न करें। ठंडा होने के बाद बर्फी के आटे को बेकिंग पेपर के साथ ट्रे में स्थानांतरित करें। फिर इसे धीरे से दबाएं। ऊपर से कुछ कटे हुए पिस्ता के साथ टॉप करें। फिर इसे धीरे से दबाएं। इसे 1 घंटे के लिए सेट होने तक ठंडा करें। फिर इसे चाकू से काट लें। आपकी हलवाई स्टाइल सफेद बर्फी बनकर तैयार है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पेट साफ कर देगा ये आयुर्वेदिक चूर्ण, घर में बनाने के लिए यहां पढ़ें रेसिपी, कब्ज और गैस की परेशानी में मिलेगी राहत